scriptयहां घर-घर में पाले जाते हैं आदमखोर, रातों-रात गायब हो जाते हैं परिवार के सदस्य | human arm and a leg found inside 20 feet crocodile | Patrika News

यहां घर-घर में पाले जाते हैं आदमखोर, रातों-रात गायब हो जाते हैं परिवार के सदस्य

locationनई दिल्लीPublished: Sep 11, 2018 03:06:34 pm

Submitted by:

Priya Singh

काफी मशक्कत के बाद पुलिस को उनके कुछ सुराग मिले। उन्हें पता चला कि एंडी की मौत हो चुकी है।

human arm and a leg found inside 20 feet crocodile

यहां घर-घर में पाले जाते हैं आदमखोर, रातों-रात गायब हो जाते हैं परिवार के सदस्य

नई दिल्ली। इंडोनेशिया और उसके गांवों में मगरमच्छों की भरमार है हैरानी होगी कि, यहां बहुत से लोग तो मगरमच्छ पालते भी हैं। लेकिन कुछ भी हो ये जानवर खतरनाक तो होता ही है। आपको बता दें यहां एक मगरमच्छ इलाका है बोर्नियो यहां एक आदमी के लापता होने के बाद एक मगरमच्छ को गोली मार दी गई। ऐसा क्यूं हुआ? आइए हम बताते हैं आपको पूरा मलमा दरअसल 36 साल एंडी आसो एरंग कुछ दिनों से लापता चल रहे थे। घरवालों ने इन्डोनेशियाई पुलिस को उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस फौरन छान-बीन में जुट गई काफी मशक्कत के बाद पुलिस को उनके कुछ सुराग मिले। उन्हें पता चला कि एंडी की मौत हो चुकी है। पुलिस का संदेह था कि एंडी किसी मगरमच्छ का शिकार हो गया था। पुलिस ने पुख्ता तफ्तीश के बाद एक मगरमच्छ को गोली से मार दिया।

human arm and a leg found inside 20 feet crocodile

पुलिस की कार्यवाई में पता चला कि एंडी इस मगरमच्छ का शिकार हो गए थे, उस खतरनाक जानवर को मारने के बाद पुलिस ने जब उसका पेट फाड़कर देखा तो वो चौंक गए। उसके पेट से जो निकला उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था उसके पेट के अंदर का नजारा बड़ा ही विचलित कर देने वाला था। हुआ यूं जब मगरमच्छ का पेट फाड़ा गया तब उसमें से एंडी के शरीर के अंग बरामद हुए जो वो मगरमच्छ चबा नहीं पाया था। स्थानीय पुलिस प्रमुख टेड्डी रिस्टियवान बताते हैं, ‘मगरमच्छ के पेट के अंदर, हमें एंडी का बाएं हाथ और एक पैर मिला।’ एंडी की पत्नी इस सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं हैं उन्हें यकीन नहीं हो रहा है उनके पति का ऐसा भयावह अंत होगा। 20 फुट के इस लंबे मगरमच्छ का शिकार करना भी बेहद मुश्किल प्रक्रिया थी। पुलिस को उसका शिकार करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। इंडोनेशिया में इस आदमखोर जानवर का ये मामला कोई पहला नहीं है इससे पहले ऐसे कई मामले सामने आए हैं।

human arm and a leg found inside 20 feet crocodile
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो