scriptयहां कम उम्र में बच्चों को दी जाती है ऐसी तालीम, धकेला जाता है ऐसे दलदल में | condition of children of trobriand tribe | Patrika News

यहां कम उम्र में बच्चों को दी जाती है ऐसी तालीम, धकेला जाता है ऐसे दलदल में

locationनई दिल्लीPublished: Dec 26, 2018 03:45:36 pm

Submitted by:

Priya Singh

इस जनजाति में यही एक रिवाज़ ऐसा नहीं है जो अजीब है। इस समूह के ऐसे बहुत से रीती-रिवाज़ हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगें।

condition of children of trobriand tribe

यहां कम उम्र में बच्चों को दी जाती है ऐसी तालीम, धकेला जाता है ऐसे दलदल में

नई दिल्ली। बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं, उन्हें जिस आकार में ढालो वे ढल जाते हैं। खेलने कूदने की उम्र में उन्हें जो सिखाया जाए वे अच्छे से सीख और समझ जाते हैं। आज हम आपको पापुआ, न्यू गिनी की एक जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के बच्चों को ऐसी खाई में धकेला जाता है जो बेहद घिनौना है। पापुआ, न्यू गिनी की ट्रोब्रियांड ट्राइब में 10 से 12 साल के लड़कों को यौन गतिविधियों में शामिल करने की परंपरा है। वहीं लड़किओं की उम्र 6 साल से शुरू होती है। बता दें कि इस जनजाति यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। इस जनजाति में यही एक रिवाज़ ऐसा नहीं है जो अजीब है। इस समूह के ऐसे बहुत से रीती-रिवाज़ हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगें। इस जनजाति में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर भी वैध है इतना ही नहीं यहां अलग झोपड़ी भी बनाई जाती है जहां पुरुष और महिला आकर संबंध बनाते हैं। इस झोपड़ी को बुकुमातुला कहा जाता है। इस जनजाति में महिलाएं ही शासन करती हैं। इंडोनेशिया के एक द्वीप पर बसी इस जनजाति की महिला के जितने प्रेमी होंगे वह उतनी ही खुश नज़र आती है।
इस जनजाति में शादी करने की मान्यता भी है लेकिन ऐसा नहीं है कि शादी के बाद कोई महिला किसी और पुरुष से आकर्षित नहीं हो सकती। यहां की महिलाओं को दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने की इजाज़त है। इस जनजाति के बच्चों को कौमार्य के बारे में जल्दी बता देने से बहुत सी मुश्किलें आती हैं जैसे कम उम्र में मां बन जाना जैसी चीजें। जानकारी के अनुसार, यहां बच्चियों को गर्भनिरोध करने के लिए कई तरीके बताए जाते हैं। इस समूह में छोटी उम्र में ही बच्चों को शारीरिक संबंध बनाने से जुड़ी सारी जानकारी दे दी जाती है। यह जनजाति दुनिया की उन जातियों में शुमार है जिसने कभी अपने रीति रिवाज़ नहीं छोड़े।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो