script

खेलते-खेलते हुआ था बेहोश, अब बैठे-बैठे करता है मौत का इंतजार

locationनई दिल्लीPublished: Sep 20, 2018 02:03:27 pm

Submitted by:

Priya Singh

इस लड़के को बहुत ही अजीब किस्म की बीमारी है।

boy went unconscious while playing now waiting for death

खेलते-खेलते हुआ था बेहोश, अब बैठे-बैठे करता है मौत का इंतजार

नई दिल्ली। मनुष्य के रूप में जन्म लेना आसन नहीं है कहते हैं अच्छे कर्मों से ही मनुष्य योनी में जन्म होता है। हर इंसान चाहता है उसकी जिंदगी खुशनुमा हो और बेहतर तरीके से गुजरे। जिंदगी को खतरा होता है तो इंसान डर की वजह से हम खाना-पीना तक छोड़ देते हैं मौत का दर कर किसी को होता है जीवन एक बार ही मिलता है और कहते हैं ना मौत का डर मौत से भी ज्यादा खतरनाक होता है। ऐसे में आपको ये पता चले की एक इंसान ऐसा भी है जो हर घड़ी अपनी मौत का इंतजार कर रहा है तो ये चौंकाने वाली बात होगी। जीं हां ये सच है और दूसरी बात ये कि ये इंसान सिर्फ 1 घंटे सोता है लेटने से इसे बहुत तकलीफ होती है।

ये कहानी है असम के एक लड़के की तो हर घड़ी बस मौत का इंजतार कर रहा है। असम में रहने वाले विकास नाम के इस लड़के को बहुत ही अजीब किस्म की बीमारी है। इस बीमारी में उसका पेट इतना फूल जाता है कि वो ना तो सो पाता है और ना चल पाता है। ये बीमारी उसके लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। पेट फूलने के बाद उसका वजन 61 किलो हो जाता है। अब विकास अपने ठीक होने की उम्मीद खो चुका है। आपको बता दें इस बीमारी का नाम कंजेस्टिव हेपटोमेगेली है और विकास इससे पिछले 5 सालों से ग्रसित है इस बीमारी के कारण हार्ट फेल भी हो सकता है। इस बीमारी की वजह से विकास सिर्फ बैठे-बैठे ही सो सकता है इसलिए वो सिर्फ 1 घंटे ही सो पाता है। यहां तक की पेट की वजह से उसको खाने पीने में भी दिक्कत होती है।

फुटबॉल का है अच्छा खिलाड़ी

विकास के लिए वो दिन कला साबित हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेल रहा था कि पहली बार उसके पेट में दर्द हुआ और वो बेहोश होकर गिर गया। तभी से विकास की ये हालत हो गई। उसके घर वाले बताते हैं की उसे कई जगह दिखाया भी गया पर डॉक्टर ने इसका ऑपरेशन करने के लिए 6 लाख तक की फीस मांगी है। विकास के पिता एक मजदूर हैं और महीने में 5 हजार रुपए ही कमा पाते हैं जो कि उनके परिवार का पेट पालने में ही खर्च हो जाते हैं यही है विकास की कहानी गरीबी उसके ऊपर ये खतरनाक बीमारी।

ट्रेंडिंग वीडियो