script

ट्रेन में लड़की को रोता देखकर लड़के ने पूछा कारण तो लड़की ने बतार्इ ये कहानी, फिर दोनों ने कर ली शादी

Published: Mar 27, 2017 09:28:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

हर किसी के पास अपनी मोहब्बत की कहानी है, लेकिन एक लड़की की लव स्टोरी एेसी है जिसे सुनकर आपको एक बार तो विश्वास ही नहीं होगा।

प्यार करने वालों की कहानियों से दुनिया भरी पड़ी है। देखा जाए तो हर किसी के पास अपनी मोहब्बत की कहानी है, लेकिन एक लड़की की लव स्टोरी एेसी है जिसे सुनकर आपको एक बार तो विश्वास ही नहीं होगा। जी हां, इस लड़की को फेसबुक पर एक युवक से प्यार हुआ। अपने प्यार को पाने के लिए ये लड़की अपने परिजनों से झगड़कर मुंबर्इ पहुंच गर्इ। हालांकि यहां पर उसके प्रेमी ने लड़की से मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की अपने घर वापस लौटने लगी। ट्रेन में जब ये लड़की अपने साथ हुए इस वाकये को याद कर रो रही थी कि उसे अचानक एक लड़का मिला आैर दोनों ने शादी कर ली। 
ये कहानी कर्इ महीनों पहले शुरू हुर्इ जब लड़की को फेसबुक पर एक लड़के से प्यार हो गया। इसके बाद वह 22 जून 2016 को घर से भाग निकली। लड़की के भागने के बाद उसके परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करार्इ। पुलिस को उस लड़की को खोजने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि लड़की के पास में मोबाइल नहीं था। 
इन नौ महीनों की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। जब लड़की अपने घरवालों से लड़कर प्रेमी से मिलने पहुंची तो उसने मिलने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद तो जैसे लड़की का दिल टूट गया आैर वो मुंबर्इ से ट्रेन में सवार होकर बिहार के लिए निकली। इस दौरान वो लगातार रो रही थी। 
सामने की सीट पर उत्तराखंड के नीरज जोशी ने जब उसे रोता हुआ देखा तो उससे रहा नहीं गया। नीरज ने लड़की से पूछा तो उसने सारी कहानी बता दी। इसके बाद नीरज ने उसे प्रपोज कर दिया। इस पर लड़की ने हां कहा आैर दोनों ने शादी रचा ली। नीरज रंजना को अपने घर ले गया आैर इस नौ महीने में वे दोनों साथ-साथ रहे। 
इस घटना के नौ महीने के बाद रंजना अपने पति नीरज के साथ बुधवार को पुलिस के पास पहुंची। उन्होंने पूरी कहानी पुलिस को बतार्इ। बाद में रंजना की फैमिली भी थाने पहुंची आैर बेटी को सही सलामत देखकर पूरा परिवार काफी खुश हुआ। साथ ही उन्होंने इस रिश्ते को मंजूरी भी दे दी। 
हम अापको बता दें कि रंजना के पति नीरज उत्तराखंड के रहने वाले हैं। वे बेंगलुरु के एक होटल में प्रबंधक हैं। 

ट्रेंडिंग वीडियो