scriptबाथरूम में घुसते ही दिखा एेजा नजारा, निकल पड़ी महिला की चीख, जानें क्या दिखा एेसा | australian woman shocked to see snake in her toilet | Patrika News

बाथरूम में घुसते ही दिखा एेजा नजारा, निकल पड़ी महिला की चीख, जानें क्या दिखा एेसा

Published: Sep 05, 2018 05:30:43 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

आॅस्ट्रेलिया में एक महिला की उस वक्त हालत खराब हो गई, जब वह अपने घर के टॉयलेट में गई। जैसे ही वह अंदर पहुंची उसे कुछ ऐसा दिखा कि उसकी चीख निकल गई।

snake

बाथरूम में घुसते ही दिखा एेजा नजारा, निकल पड़ी महिला की चीख, जानें क्या दिखा एेसा

नई दिल्ली: आॅस्ट्रेलिया में एक महिला की उस वक्त हालत खराब हो गई, जब वह अपने घर के टॉयलेट में गई। जैसे ही वह अंदर पहुंची उसे कुछ ऐसा दिखा कि उसकी चीख निकल गई। महिला की चीख सुनते ही घर में मौजूद अन्य सदस्य पहुंचे, जिसके बाद पूरा माजरा समझ आया।
कमोड के अंदर दिखा बड़ा सांप

मामला ऑस्ट्रेलिया के केरंस का है। यहां महिला सुबह—सुबह फ्रेश होने के लिए टॉयलेट गई। कमोड की सीट उठाते ही उसे अंदर एक बड़ा सा सांप दिखाई दिया। सांप पर नजर पड़ते ही महिला के होश उड़ गए। इसके बाद उसने हिम्मद करते हुए टॉयलेट में से करीब 1.2 मीटर लंबे सांप को बाहर निकाला। इस घटना को फेसबुक पर Cairns snake Removals नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये सांप बारिश के पानी में बहकर टॉयलेट के पाइप में पहुंच गया। फिलहाल, उसे पकड़कर दोबारा नदी में छोड़ दिया गया।
मुसीबत बन जाते हैं ये खतरनाक जीव

बता दें, बारिश के मौसम में अक्सर एेसे जीव बहाव के साथ-साथ टाॅयलेट पाइप के सहारे से घरों में घुस जाते हैं। कइर् बार ये खतरनाक जीव लोगों के लिए मुसीबत भी बन जाते हैं वहीं, कइर् एेसे भी होते हैं जो बिना कुछ किए अपने आप ही वापस चले जाते हैं।
सांप के काटने से हो गइर् थी महिला की मौत

बता दें, बीते दिनों चाइना में एक एेसा ही मामला सामने आया था जब बारिश के पानी में बहकर एक सांप घर में घुस आया था। इसके बाद वह रात भर घर में रहा आैर सुबह जब महिला ने नजर पड़ी तो वह हैरान रह गइर्। उसने सांप को भगाने की कोशिश की। वह काफी देर तक उसे घर से निकालने का प्रयास करती रही। अचानक उस सांप ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गइर् थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो