अपनी क्षमता के अनुसार धीरे धीरे करीब 500 – 600 मीटर तक दाैड़ने से शरीर की मांसपेशियां गर्म हो जाती है जिससे आप तराेताजा महसूस करेंगे।
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज मतलब खिचाव वाले व्यायाम। इसमें आगे पीछे झुकना और दायें – बाएं झुकना शामिल है। इस एक्सरसाइज से शरीर में लचक आती है और चोटों से बचाव होता है।
रस्सी कूदना भी शरीर के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर का संतुलन बनता है। इससे हृदय की धड़कन की दर में सुधार होता है। स्प्रिंट वर्कआउट ( Sprint workout )
स्प्रिंट वर्कआउट एक्सरसाइज में पहले 20 – 25 सेकेंड तक तेजी से दौड़ लगाई जाती है और, फिर 10 – 15 सेकेंड चला जाता है और फिर तेजी से दाैड़ा जाता है। यह पैटर्न अपनी क्षमता के अनुसार 5 – 10 मिनट तक दोहरा सकते है। इससे शरीर फिट रहता है।
शरीर का तापमान बढ़ता है – शरीर का तापमान बढने से मांसपेशियाें में लचीलापन बढ़ जाता है। इससे उनमें में खिचाव का खतरा कम हो जाता है।
वार्मअप कभी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। इसका समय कम से कम 15-20 मिनट का होना चाहिए। फिजिकल एक्टिविटी की शुरुआत में वार्मअप का समय वर्कआउट से ज्यादा रखें ताकि शरीर में लचीलापन आ सके। इसके बाद धीरे-धीरे समय घटाएं।