scriptगर्ल्स कॉलेज में अब पढ़ेंगी 5 हजार छात्राएं | latest hindi news from vidisha | Patrika News

गर्ल्स कॉलेज में अब पढ़ेंगी 5 हजार छात्राएं

locationविदिशाPublished: Sep 12, 2018 02:25:32 pm

गल्र्स कॉलेज में अब पढ़ेंगी 5 हजार छात्राएं

clg

गल्र्स कॉलेज में अब पढ़ेंगी 5 हजार छात्राएं

विदिशा। शासकीय गल्र्स कॉलेज में वर्तमान में सवा तीन हजार छात्राएं अध्यनरत हैं। लेकिन मप्र उच्च शिक्षा विभाग की स्वीकृति से साढ़े तीन करोड़ की लागत से छह अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएंगे। जिसका शिलान्यास मंगलवार को क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतस सुखडिय़ा, विधायक कल्याणसिंह दांगी और नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने किया। जिसके बन जाने से कॉलेज में करीब ५ हजार छात्राएं पढ़ सकेंगी।

वर्तमान में कॉलेज में 17 कक्षों में कक्षाएं लग रहीं हैं। प्रत्येक कमरे में करीब 60 से 70 छात्राओं के बैठने की क्षमता है। वहीं 1 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ६ बड़े कक्षों से कॉलेज में छात्राओं की संख्या बढ़ जाएगी। इन नए प्रत्येक कक्ष में १०० से अधिक छात्राओं के बैठने की क्षमता होगी। इसके टैंडर हो चुके हैं जल्द पीआईयू द्वारा इनके निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं रूसा के तहत १ करोड़ 40 लाख की लागत से चार बड़ी अत्याधुनिक लैब के निर्माण का कार्य लगभग ७० प्रतिशत हो चुका है। जिससे वर्तमान पांच कमरोंं में संचालित लैब इन नई लैब में शिफ्ट हो जाएंगी। इस प्रकार कॉलेज में करीब ५ हजार छात्राएं प्रवेशित हो सकेंगी।

दुनिया में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन मंत्री चेतन सुखडिय़ा ने कहा कि देश ही नहीं दुनिया में महिला पुरुषों से कम नहीं हंै। बेटियां पढ़-लिखकर देश का नाम रोशन करेंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार बेटियों की पढ़ाई के लिए कई सुविधाएं मुहैया करा रहीं है। बेटियों को पढ़ाई के साथ ही रोजगार-स्वरोजगार का लाभ इस कॉलेज से मिल रहा है।

सीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कुछ किया
विधायक कल्याणसिंह दांगी ने कहा कि किसी प्रदेश में ऐसा मुख्यमंत्री नहीं जिसने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जितना ध्यान शिक्षा के क्षेत्र में दिया हो। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए बहुत कुछ किया है। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कमान संभाली है शिक्षा की तरफ ज्यादा ध्यान दिया है। ऐसी कौन सी शिक्षा है, जो हमारे जिले में नहीं है। चाहे बात इंजीनियरिंग की हो, डॉक्टरी की हो या नर्सिंग की।

इतनी सुविधाएं मुख्यमंत्री इसलिए दे रहे हैं कि बेटियां जिले का नाम देश और दुनिया में रोशन करें। वहीं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष आनंद जैन ने कहा कि किसी सरकार ने शिक्षा की तरफ इतना ध्यान नहीं दिया, जितना प्रदेश की भाजपा सरकार दे रही है। नित्य नए कीर्तिमान रच रही है। कॉलेज में भी लगतार कुछ न कुछ विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं प्राचार्य डॉ. एम प्रसाद ने सरकार के प्रयास से हो रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। मंच संचालन डॉ. ज्योति धनौतिया ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला प्रमुख संजीव बघेले, हुकमसिंह कुशवाह, प्रशांत खत्री, विशाल बैतुले, रीना मेहर सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो