scriptदो साल में नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे | CCTV cameras can not be found in two years | Patrika News

दो साल में नहीं लग पाए सीसीटीवी कैमरे

locationविदिशाPublished: Sep 17, 2018 12:43:00 pm

शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगने थे कैमरे

patrika

police,cctv footage,nagda,Congress councilor,

विदिशा/सिरोंज. दो वर्ष पहले नगर के मुख्य चौक-चौराहों से लेकर बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद में पास होने के बाद भी शहर में अब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों के ढीले रवैया के चलते यह प्रस्ताव ठंडेे बस्ते में चला गया जिससे योजना का लाभ नगरवासियों को नहीं मिल पा रहा है।

45 से अधिक स्थानों पर लगना था सीसीटीवी कैमरा

नगर में सुरक्षा की दृष्टि से दो वर्ष पूर्व परिषद में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया गया था। जिसके तहत शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगना थे। जिससे अपराधियों पर नजर रखने के साथ ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता था। जिससे छेड़छाड़ और लूटपाट आदि घटनाओं पर अंकुश लगता। वहीं यदि कोई अपराधी कोई घटना घटित कर भागने का प्रयास करेगा, तो वे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगा और उसे पकडऩे में आसानी होगी। इसके लिए नगर में करीब 45 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगना थे। लेकिन नपा परिषद ने इसमें आगे रूचि नहीं दिखाई जिसके चलते इस दिशा में आगे कुछ नहीं हो सका।

टेंडर होगा जारी
परिषद का कहना है कि इस कार्य के लिए अब टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके बाद प्रमुख चौक-चौराहों और सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिनका कन्ट्रोल रूम थाना में बनाया जाएगा। जहां से पुलिस कैमरों के माध्यम से शहर की हर गतिविधी पर 24 घंटे नजर रख सकेगी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर घटना स्थल पर पहुंचने पुलिस को समय भी नहीं लगेगा। पूरा शहर सुरक्षा के घेरे में तब्दील हो जाएगा। अब देखना है की नगर पालिका परिषद इस काम को कितने जल्द ही पूर्ण करवा पाएगी या फिर प्रस्ताव अभी भी नगरपालिका परिषद में ही पड़ा रहेगा।

इनका कहना है:
-यादि शहर में सीसीटीवी कैमरे लग जाते हैं, तो हमारी बहन बेटियों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और मनचलों पर पुलिस द्वारा सीधे नजर रखी जा सकेगी।

– मोहित सिंहल, रहवासी

-नगरवासियों और हम लोगों के हित में यह काम होना चाहिए क्योंकि कई महिलाओं और बालिकाओं के साथ मनचले छींटाकसी करते हैं। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस 24 घंटे असामाजिक तत्वों पर नजर रख सकेगी। जिससे अपराधों पर भी अंकुश लग सकेगा।

– माधवी माथुर, जिला पंचायत सदस्य

-नगरपालिका को कैमरे लगाने का काम प्राथमिकता से लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जल्द करवाना चाहिए। – प्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी, सिरोंज

-हम अब नगरपालिका से टेंडर जारी करवा कर इस काम को जल्द ही पूर्ण करवाएगें। – उर्मिला रमेश यादव, अध्यक्ष, नगर पालिका, सिरोंज

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो