scriptकर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक दूसरे दिन भी बंद | Bank closes for second day due to strike of employees | Patrika News

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक दूसरे दिन भी बंद

locationविदिशाPublished: Jan 10, 2019 11:41:53 am

Submitted by:

Bhupendra malviya

बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी बैंकें बंद रहीं। इससे दो दिन में एक अरब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होना माना जा रहा है।

Bank Strike News In Hindi Neemuch

एक दिवसीय हड़ताल के दौरान राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारियों कर्मचारियों ने पंजाब बैंक के सामने किया प्रदर्शन।

विदिशा। बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के कारण दूसरे दिन भी बैंकें बंद रहीं। इससे दो दिन में एक अरब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होना माना जा रहा है। बुधवार को बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता मुख्य डाकघर के समक्ष एकत्रित हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बैंकों में सुबह से ताले डले रहे। अरिहंत विहार कॉलोनी स्थित कार्पोरेशन बैंक एवं खरीफाटक स्थित देना बैंक में बैंक बंद होने की सूचना भी चस्पा रही। इसी तरह की स्थिति अन्य बैंकों की रही। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के जुड़े कर्मचारी नेता बीआर मालवीय ने बताया कि इस दो दिवसीय हड़ताल से एसबीआई को छोड़कर अन्य सभी बैंकों में काम नहीं हुआ।

इससे राष्ट्रीयकृत करीब 22 बैंकें व उनकी करीब 45 ब्रांचों में लेनदेन ठप रहा और दो दिन में करीब 1 अरब 60 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा है। इधर हुई नारेबाजी वहीं इस हड़ताल के चलते केंद्रीय कर्मचारियों की बीस टे्रड यूनीयन के आव्हान पर प्रधान डाकघर के सामने डाक कर्मचारियों ने धरना देकर नारेबाजी की। इसमें बैंक कर्मचारी यूनियन के नेताओं के अलावा जीवन बीमा निगम कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की गई। इस मौके पर कर्मचारी नेता प्रमोद त्रिवेदी, अनूप शर्मा, सुनील दोहरे, राजेश कपूर, सत्यनारायण दुबे, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो