scriptइन राशियों के लिए सामान्य रहेगा आज का दिन, इन्हें होगा धन लाभ | Today Rashifal 17 july 2019 horoscope zodiac sign | Patrika News

इन राशियों के लिए सामान्य रहेगा आज का दिन, इन्हें होगा धन लाभ

locationवाराणसीPublished: Jul 17, 2019 09:51:58 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

 rashifal on sawan month 2019

Rashifal

वाराणसी. राशिफल जन्मकुंडली के आधार पर तय किया जाता है। यह हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। राशिफल से भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। तो आइए जानते हैं कि ये 12 राशियां हमारे जीवन पर क्या प्रभाव डालती हैं। जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन।
मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन कठिनाइयों से भरा होगा। जिसका सामना इन्हें सोच-समझकर करना होगा। आज किसी से किसी तरह का विवाद हो सकता है। वहीं आज वरिष्ठों की उपेक्षा का भी आपको सामना करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। लम्बे समय से चल रहे मुकदमें आज खत्म हो सकते हैं। खराब खान-पान का सेहत पर असर पड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। आज भावनात्मक फैसलों के दिन समय शानदार नहीं है। परिवार के सदस्यों का व्यवहार पहेली बन सकता है। आज आत्मविश्वास में गिरावट का अंदेशा करेंगे।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज नौकरी की हालात में सुधार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विरोध हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा.
सिंह राशिफल
सिंह राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा। आज कामकाज से जुड़े नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचकर रहें। आज प्रियजनों के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार बीतेगा। पारिवारिक जीवन सुचारु होगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

तुला राशिफल
तुला राशि के लोगों का दिन शुभ रहेगा. आज आपको बंपर धन लाभ की संभावनाएं हैं. आज चोरी की वजह से नुकसान हो सकता है इसलिए सावधान रहें. जीवनसाथी की सेहत थोड़ी डगमगा सकती है.
वृश्चिक राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का समय भाग-दौड़ में बीतेगा। यात्रा फलदायी साबित होगी।


धनु राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज नए सम्पर्क और संचार से कारोबार को नई दिशा मिलेगी। आज आप लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे।
मकर राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके लिए कोई भी कार्य थोड़ा कठिन महसूस होगा। आप कुछ कार्यों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। कारोबारियों को श्रम सम्बंधित परेशानी आ सकती है।
कुंभ राशिफल
इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। पूरी मेहनत से जो काम करेंगे वह सफल होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
मीन राशिफल
मीन राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय नई रणनीति बनाने का है। वयक्तिगत संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो