scriptसम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन चार को | Sampurnanand Sanskrit University student election 2018 on 12 December | Patrika News

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन चार को

locationवाराणसीPublished: Dec 03, 2018 08:03:23 pm

Submitted by:

Devesh Singh

12 दिसम्बर को होगा चुनाव, 2047 मतदाता चुनेंगे छात्रसंघ के नये पदाधिकारी

Sampurnanand Sanskrit University

Sampurnanand Sanskrit University

वाराणसी. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए चार दिसम्बर को नामांकन होगा। चुनाव अधिकारी डा.शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
यह भी पढ़े:-फूलपुर पुलिस को मिली सफलता, 4550 लीटरअवैध शराब के साथ 10 गिरफ्तार
चुनाव अधिकारी डा.शैलेश मिश्र ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए १२ दिसम्बर को मतदान होगा। परिसर में कुल 2047 मतदाता है जो छात्रसंघ के नये पदाधिकारी चुनेंगे। चुनाव अधिकारी के अनुसार परीक्षा भवन से ही छात्रसंघ चुनाव की सारी प्रक्रिया पूर्ण करायी जा रही है। परीक्षा भवन के उत्तरी गेट से प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक को ही प्रवेश करने दिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-युवा IPS को आप भी करेंगे सलाम, कार में दबी महिला को निकालने के लिए लगायी खुद की जान दांव पर
छात्रसंघ चुनाव से जुड़ी खास जानकारी
संस्कृत विश्वविद्यालय में एक दिसम्बर से ही छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी थी। एक दिसम्बर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था। दो दिसम्बर को मतदाता सूची पर आपत्ति व निस्तारण के लिए दिन निर्धारित था। सोमवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के साथ ही नामांकन पत्र का वितरण किया गया। चार दिसम्बर को नामांकन के बाद नामांकन पत्रों में लगे हुए अभिलेखों की जांच होगी। 8 दिसम्बर को वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा। 9 दिसम्बर को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक नाम वापसी के लिए समय निर्धारित है। इसी दिन शाम चार बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 12 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना करके चुनाव परिणाम की घोषणा होगी।
यह भी पढ़े:-बहन से करता था छेड़छाड़, बदला लेने के लिए उतार दिया मौत के घाट
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो