scriptबॉलीवुड व हॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री | Priyanka Chopra's Entry in Bhojpuri Movie in Bam bam bol rha hai kashi | Patrika News
वाराणसी

बॉलीवुड व हॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

बॉलीवुड में अपनी खास मुकाम पा चुकी यह देशी गर्ल विदेशों में छाने के बाद अब भोजपुरी दुनिया में भी करने वाली हैं राज 

वाराणसीJun 13, 2016 / 02:13 pm

वाराणसी उत्तर प्रदेश

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra

वाराणसी. बॉलीवुड में अपनी खास मुकाम पा चुकी यह देशी गर्ल विदेशों में छाने के बाद अब भोजपुरी दुनिया में भी राज करने वाली हैं। अपनी अदाओं से बाॅलीवुड से हाॅलीवुड तक लटके-झटके लगाने वाली प्रियंका अब फिल्म अभिनेत्री से फिल्म निर्मात्री बन गयी हैं। प्रियंका ने अपनी पहली फिल्म अपनी कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले काशी के वासी बाबा भोले नाथ के नाम से जुड़े टाइटिल बम बम बोल रहा है काशी की शुरूआत की। जिसकी निर्माता प्रियंका व डॉ. मां मधु चोपड़ा हैं।
 
इस फिल्म में भोजपुरी में छाये स्टार दिनेश लाल निरहुआ को इस फिल्म में काशी नाम दिया गया है। आम्रपाली दूबे और अंतरा बनर्जी ने इसमें खास भूमिका अदा की है। यह फिल्म अच्छी खासी चल रही है। बनारस की बात कहें तो तेलियाबाग के आनंद मंदिर में लगी बम बम बोल रहा है काशी को देखने के लिए अधिक से अधिक तादाद में टिकट लाइन में दर्शक खड़े नजर आ रहे हैं। 

फिल्म निर्मात्री बनने का था प्रियंका का सपना
लम्बे समय से प्रियंका चोपड़ा फिल्म निर्माता बनना चाहती थीं। मधु भंडारकर के साथ मिलकर प्रियंका एक मैडम जी नामक फिल्म शुरू करने वाली थीं। लेकिन यह फिल्म सिर्फ घोषणा तक ही सीमित रह गयी। कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी मल्लिका शेरावत की डर्टी मूवी से मिलती थी इसलिए प्रियंका ने खुद अपने कदम पीछे खींच लिए। अब धमाकेदार तरीके से प्रियंका ने अपना प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स शुरू किया। इस बैनर तले वे तीन क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म की घोशणा की। भोजपुरी भाशा की बम बम बोल रहा है काशी, मराठी में वेटिंलेटर और पंजाबी में एक ओंकार। अभी भविश्य में वे हिंदी सिनेमा, टीवी कंटेंट, न्यू एज डिजीटल कंटेंट और एड के क्षेत्र में पूरी तरह छा जाने का इरादा रखती हैं।

priyanka-chopra-575e70c8cf03f_l.jpg” border=”0″ title=”Priyanka Chopra” alt=”Priyanka Chopra” align=”left” margin-right=”10″>






















भोजपुरी से प्रियंका का है भावनात्मक लगाव
इस फिल्म की शुरूआत में जब प्रियंका चोपड़ा ने भोजपुरी फिल्म निर्माण की घोषणा की तब सबका ध्यान इस बात की ओर आकृष्ट हो गया कि आखिर एक इंटरनेशनल स्टार ने अपने प्रोडक्धन हाउस की पहली फिल्म के लिए भोजपुरी ही क्यों चुना। आलोचकों ने तो यहां तक कहना शुरू कर दिया की शायद उन्हें भोजपुरी के बाजारू संस्कृति का पता नहीं है। 
लेकिन प्रियंका का कहना है कि भोजपुरी से मेरा भावनात्मक लगाव है।

इनका जन्म जमशेदपुर में हुआ है और उस समय बिहार का विभाजन नहीं हुआ था इस तरह वे जन्मजात बिहारी हैं। प्रियंका ने जबसे होश सम्भाला तबसे बिहार को ही देखा है। उनकी मां की मातृभाषा भोजपुरी है और उनके दिल में बिहार के प्रति बहुत लगाव है। प्रियंका की पढ़ाई की शुरुआत यही से हुई। मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी वे सबसे पहले बिहार आई। उसके बाद ही अन्य जगहों पर गयी। इसलिए प्रियंका ने फिल्म निर्मात्री की शुरूआत भी अपने क्षेत्रीय भाषा से की। 

गाने की टाइटल चुराने का प्रियंका पर लगा आरोप
वाराणसी के रहने वाले गायक और गीतकार नीरज सिंह ने प्रियंका चोपड़ा पर बिना उनकी इजाजत के उनके गाने का टाइटल चुराने का आरोप लगाया था। इसको लेकर उन्होंने एक कानूनी नोटिस भी भेज दिया था।
गीतकार नीरज सिंह का कहना था कि उनका एलबम ‘बम बम बोल रहा है काशी’ साल 2002 में रिलीज हुआ था। यह एलबम आज तक म्यूजिक मार्किट में सुपर हिट माना जाता है। नीरज का आरोप था कि एलबम रिलीज होने के 14 साल बाद प्रि‍यंका चोपड़ा की कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स ने उनके गाने की टाइटल को चुराकर इसी नाम से भोजपुरी फिल्म प्रोड्यूस की गयी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो