scriptसोनभद्र नरसंहार- हिरासत में प्रियंका, गर्म हुई पूर्वांचल की सियासत | Politics over Priyanka gandhi sonbhadra visit | Patrika News

सोनभद्र नरसंहार- हिरासत में प्रियंका, गर्म हुई पूर्वांचल की सियासत

locationवाराणसीPublished: Jul 19, 2019 07:44:14 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

प्रियंका गांधी के हिरासत में लिए जाने की सूचना से पूर्वांचल के हर जिले के कार्यकर्ताओं में रोषजगह-जगह धरना प्रदर्शन का दौर शुरू बनारस में सेवादल ने जलाया पुतला तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद पार्क पर दिया धरनाप्रयागराज, कौशांबी, जौनपुर में भी कांग्रेसी गुस्से मेंजौनपुर कांग्रेस ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

congress protest

congress protest

वाराणसी. सोनसभद्र नरसंहार ने पहले ही पूर्वांचल की राजनीति को गर्म कर दिया था। अब कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिलने क्या निकलीं प्रदेश सरकार सन्नाटे में आ गई। प्रियंका के अचानक शुक्रवार सुबह बनारस पहुंचते ही राजनीतिक गर्मा गई। प्रियंका के सोनभद्र जाने की सूचना जैसे-जैसे पूर्वांचल के जिलों तक पहुंचती गई कांग्रेसी सड़क पर निकलने लगे। इसी बीच सूचना आई कि प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोकने के साथ ही नारायणपुर में हिरासत में ले लिया गया है, कांग्रेसी उत्तेजित हो गए। जिलो में धरना-प्रदर्शन, पुतला जलाने की कार्रवाई शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद से मायूस कांग्रेसियों में जैसे अचानक जोश आ गया। कुछ तो 1977 की बेलछी की घटना को याद करने लगे, कहना था कि उस वक्त भी कांग्रेस सत्ता से बाहर थी और पार्टी संकट के दौर से गुजर रही थी, तभी बिहार के बेलछी नरसंहार के बाद तमाम दिक्कतों को सहते हुए वहां तक जाने का रास्ता नहीं मिला तो हाथी पर बैठ गई थीं और बेलछी के बहाने कांग्रेस को पुनर्जीवित कर तीन साल बाद ही सत्ता में लौट आई थीं। कांग्रेसी उस घटना से आज की घटना को जोड़ने में जुट गए।
ये भी पढें-प्रियंका गांधी ने सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों के लिए मांगा मुआवजा, पुनर्वास

बनारस में निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में धरना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने यूपी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश नहीं कर रही। सोनभद्र की इस हृदय विदारक घटना ने यूपी सरकार की असलियत को सामने ला दिया है। अब प्रियंका गांधी नरसंहार पीड़ितों से मिलने के लिए जाना चाहती हैं तो सरकारी तंत्र को भय सताने लगा है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। बनारस के कांग्रेसी सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से सदन तक लड़ेंगे। जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेकेंगे। धरना प्रदर्शन में दुर्गा प्रसाद गुप्ता, दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव ‘अन्नू’, राकेश चंद, वीरेंद्र कपूर, शिवपाल श्रीवास्तव, राकेश पाठक, जितेंद्र सेठ, प्रमोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
मिर्जापुर में कांग्रेसजनो को घसीट कर पुलिस ने किया किनारे

वाराणसी से सोनभद्र जाते नारायणपुर में प्रियंका के काफिले को रोकने पर वहां के कांग्रेसी भी प्रियंका के साथ धरने पर बैठ गए। लगभग आधे घंटे तक धरने पर बैठने के बाद प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं संग सोनभद्र जाने को उठीं तो नारायणपुर से मिर्जापुर जाते समय उन्हें दोबारा रोका गया। यहां से एसडीएम चुनार सत्यप्रकाश सिंह प्रियंका को हिरासत में लेकर चुनाप किला जाने लगे तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके गाड़ी के सामने लेट गए और जमकर नारेबाजी की। वहां मौजूद पुलिस टीम ने सड़क पर लेटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घसीटते हुए सड़क के किनारे कर दिया।
ये भी पढें-प्रियंका गांधी अरेस्ट, पुलिस ले गई चुनार किला

रामराज सिंह के नेतृत्व में बाइपास त्रिमोहानी नरायनपुर में प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए जुटे सैकड़ों लोगों ने जब प्रियंका गांधी को रोके जाने की खबर सुनी तो धरना स्थल पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इसमें मुख्य रुप से रामराज सिह पटेल के साथ अशोक दीक्षित, जगदीश राय, कमला गुप्ता, रणजीत सिह, राजेश निषाद, डा. सीबी तिवारी, हनीफ खान, हरसुपति सिह आदि शामिल थे।
प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाते समय मिर्जापुर में हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही नेहरू -गांधी परिवार के पैत्रिक शहर प्रयागराज में कांग्रेसियों ने योगी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही कांग्रेसी सुभाष चौराहे पर दर्जनों की संख्या में एकत्र हुए और रोड जाम कर दिया। वो प्रियंका को तत्काल छोड़ने और सोनभद्र जाने की मांग करने लगे। लगातार कांग्रेस नेताओं की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने ले गई। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका को हिरासत में लिए जाने से नाराज़ कांग्रेसी जिलाधिकारी कार्यालय पर धरने बैठ और योगी सरकार को तानाशाह करार दिया।

ये भी पढें-वाराणसी से सोनभद्र जाते प्रियंका गांधी को पुलिस ने लिया हिरासत में, सड़क पर बैठीं धरने पर

जौनपुर से उठी सरकार बरखास्तगी की मांग

कौशाम्बी के कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंप। प्रियंका को रिहा करने की मांग की। तो जौनपुर में भी कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार को सोनभद्र नरसंहार का जिम्मेदार ठहराते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार शाहगंज को सौंपा। बलिया, आजमगढ, चंदौली, गाजीपुर आदि जिलों में भी कमोबेश यही हाल रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो