script

BIG BREAKING-मनोज सिन्हा ने खुद चलाया मैजिक वाहन, कहा प्रियंका गांधी के आने से चुनाव में दिखेगा प्रभाव

locationवाराणसीPublished: Feb 11, 2019 03:51:10 pm

Submitted by:

Devesh Singh

केन्द्रीय मंत्री ने 10 साल बाद खुद चलाया वाहन, आईआईटी के शताब्दी भवन में आयोजित समारोह में लिया भाग

Manoj Sinha

Manoj Sinha

वाराणसी. केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने हाथ से मैजिक वाहन चला कर सभी को दंग कर दिया। बीएचयू के शताब्दी भवन में आईआईटी के समारोह में भाग लेने पहुंचे मंत्री मनोज सिन्हा ने प्रियंका गांधी के सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस को अंदरूनी मामला है। मैं प्रियंका गांधी व कांग्रेस पार्टी को अपनी शुभकामना देता हूं।
यह भी पढ़े:-नागाओं की रहस्यमय दुनिया का सबसे बड़ा खुलासा, पिंडदान के बाद भी यहां नहीं छुपा पाते हैं असली पहचान

मनोज सिन्हा ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका गांधी अभी से मेहनत करेंगी तो 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका की इंट्री पर कहा कि इस प्रश्र का जवाब पहले ही दे चुका हूं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के चलाये गये आंदोलन पर मनोज सिन्हा ने कोई बयान नहीं दिया। कार्यक्रम में जाने से पहले मनोज सिन्हा ने आईआईटी बीएचयू के छात्रों द्वारा तैयार किये गये मैजिक वाहन को अपने हाथ से चलाया। मनोज सिन्हा को वाहन चलाते हुए देख कर सभी दंग रह गये। मीडिया ने जब पूछा कि कैसा लगता तो मुस्कुराते हुए कहा कि आठ से दस साल खुद वाहन को चलाया हूं। लग रहा है कि छात्र जिंदगी में वापस आ गया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी व सीएम योगी की तरह चर्चा में बीजेपी के दो वरिष्ठ नेताओं की जुगलबंदी, कांग्रेस ने भी खेला दांव
लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी के आने से नहीं पड़ेगा प्रभाव
मनोज सिन्हा के बयान के अनुसार लोकसभा चुनाव 2019 में प्रियंका गांधी के आने से इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। मनोज सिन्हा ने कही ने कही माना है कि प्रियंका गांधी मेहनत करेंगी तो यूपी में कांग्रेस को इसका फायदा होगा। भले ही उसका अगले चुनाव में प्रभाव दिखे।
यह भी पढ़े:-कुंभ में बसंत पंचमी के स्नान पर मच सकती थी भगदड़, इस आईएएस अधिकारी के प्लान ने संभाली स्थिति

ट्रेंडिंग वीडियो