script

जानें कैसा रहेगा वर्ष 2019, किन राशियों को होगा फायदा, किनके लिए नहीं है बेहतर

locationवाराणसीPublished: Dec 30, 2018 12:51:31 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

मंगलवार से शुरू हो रहा है नया वर्ष, हनुमान जी की करें आराधना, मिलेगी संकट से मुक्ति।
 
 

know Which Zodiac sign will benefit in 2019

know Which Zodiac sign will benefit in 2019

वाराणसी. नया साल आने में अब महज कुछ घंटे शेष हैं। इस बार नया वर्ष मंगलवार को शुरू हो रहा है। हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से संकट से मुक्ति मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। वैसे तो यह साल पंचांग के अनुसार बेहतर परिणाम देने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह वर्ष अच्छा नहीं कहा जा सकता। पंचांग के अनुसार जानते हैं किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2019…

मेष-इस राशि के जातको के लिए साल बढ़िया रहने वाला है। परिश्रम करना होगा लेकिन काफी लाभ भी मिलेगा।

वृषभ-इस साल आप पैसों की तंगी से बचने के लिए निवेश पर ध्यान देना होगा। फरवरी को छोड़कर पूरा साल आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
मिथुन-नौकरी में लाभ होने की संभावना है। प्रमोशन मिलेगा। काम पर फोकस करने से सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क-नई नौकरी मिलने के आसार हैं। इस साल थोड़ी बचत करेंगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया रहेगा। बड़े खर्चे परेशान कर सकते है।
सिंह-बहुत बढ़िया रहने वाला है यह वर्ष। तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। अचानक धन लाभ का संयोग बन रहा है।

कन्या- पिछले साल की तुलना में यह साल बढ़िया रहने वाला है। साल के अंतिम 03 महीने छोड़कर पूरे साल लाभ के योग बना रहे हैं।
तुला-इस साल आपको नकदी की ज्यादा जरुरत पड़ेगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले थोड़ा सोच लें। पैसे कमाने के लिए इस साल आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

वृश्चक-पैसा थोड़ा सावधानी के साथ खर्च करना होगा, जरा चूक आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है। नया काम शुरू कर सकते है।
धनु-सट्टा और जुआ आदि से दूरी बनाके रखें। जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करे। यात्रा टालने में ही समझदारी है। बड़े खर्चे से बचें।

मकर-आपके काम को सरहा जाएगा। प्रमोशन के भी चांस बन रहे है। सही प्लान के साथ काम करेंगे तो आपको बढ़िया लाभ मिलेगा।
कुम्भ-आपके लिए अच्छा जाने वाला है साल, पिछले साल की तुलना में ये साल काफी अच्छा जाने वाला है।

मीन- कई साल से अटका पैसा आपको मिल सकता है। इस साल आपको वो मिलेगा जिसका आपको कई साल से इंतजार था।

ट्रेंडिंग वीडियो