scriptदेवदीपावली 2018- काशी के तालाबों पर उतरा स्वर्ग, जलाए गए हजारों दीपक | heaven look at rural ponds of Kashi on Dev dipavali | Patrika News

देवदीपावली 2018- काशी के तालाबों पर उतरा स्वर्ग, जलाए गए हजारों दीपक

locationवाराणसीPublished: Nov 23, 2018 06:41:47 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

राजातालाब में काफी धूम धाम से मनाई गई देव दीपावली।

Dev dipavali

Dev dipavali

रोहनिया/ वाराणसी. देव दीपावली के पर शुक्रवार को राजातालाब स्थित रानीतालाब, भैरव तालाब 21 हजार दीपों से जगमगा उठा। दोपहर से ही दीपक सजाने, बाती रखने और तेल डालने के कार्य में बच्चे, युवक और महिलाएं लगी थीं। शाम ढलते ही दीप प्रज्वलन प्रारम्भ हुआ और देखते ही देखते उक्त पौराणिक तालाब दीपों से जगमगा उठे।
दूर दराज से हजारों की सख्या मे पधारे भक्तों ने शंकर मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, भैरव मंदिर मे दर्शन करके दीप दान किया। हजारो दीपकों के प्रवाहित किए जाने से तालाब की छवि और आकर्षक हो गई थी। इस अवसर पर मा गंगा का पूजन कर आरती उतारी गई।

तालाब के तट पर सुंदर कांड भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया था। इसी के साथ दो दिवसीय देव दीपावली का समापन हुआ। पहले दिन आयोजन में कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि शशि प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ख़ास मेहमान भी मौजूद रहे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने किया और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगीराज सिंह पटेल ने आभार जताया।
बता दें कि विगत दो सप्ताह से देव दीपावली की तैयारियां क्षेत्र के नव युवकों द्वारा की जा रही थीं। इसमें तालाब की सीढियों घाटों को साफ कर क्षेत्र के तालाबों को प्रदूषण अवैध कब्जा मुक्त कराया गया। साथ ही सभी तालाबों के जिर्णोद्धार का संकल्प लिया गया।
दीपदान कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान रानी बाजार श्यामजी जायसवाल व अंबिका प्रसाद इंटर कॉलेज भैरोनाथ के प्रधानाचार्य सुदामा राम ने किया। इस मौके पर भोलू उर्फ विनय, शिव कुमार राजभर, संरक्षक डॉ राम अवध पांडेय, आशु पांडेय, अर्पित जायसवाल, अमित पांडेय, रोहित जायसवाल, विजय मोदनवाल,बशरूद्दीन हाशमी, शिव मोदनवाल, रविंद्र कुमार पांडेय, राजन मोदनवाल, लकी खान, रिजवान, शुभम् पांडेय, विनोद कुमार राजभर, राजकुमार उर्फ प्रिंस, राज कुमार राजभर, आजाद राय, रामु राजभर सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे।
Dev dipavali
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो