scriptMakar Sankranti: राशि के अनुसार करे इन चीजों का दान, पूरे साल मिलेगा शुभ समाचार | Donate this thing according to zodiac sign on makar sankranti 2019 | Patrika News

Makar Sankranti: राशि के अनुसार करे इन चीजों का दान, पूरे साल मिलेगा शुभ समाचार

locationवाराणसीPublished: Jan 15, 2019 09:14:50 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है।

Makar sankranti

Makar sankranti

वाराणसी. मकर संक्रांति 2019 हिंदुओं का प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस त्योहार को पूरे देश में अलग-अलग नाम और परंपराओं के साथ मनाया जाता है। इस पर्व पर स्नान और दान का खास महत्व है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ फलदायी होता है।

मेष राशि: जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान दें। उच्च पद की प्राप्ति होगी।


वृषभ राशि : जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। बड़ी जवाबदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के योग बनेगें।

मिथुन राशि : जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गाय को हरा चारा दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।


कर्क राशि : जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।

सिंह राशि : जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। तिल, गुड़, गेहूं, सोना दान दें। किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति होगी।


कन्या राशि : जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी दान दें। गाय को चारा दें। शुभ समाचार मिलेगा।

तुला राशि : सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चावल का दान दें। व्यवसाय में बाहरी संबंधों से लाभ तथा शत्रु अनुकूल होंगे।


वृश्चिक राशि : जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें। विदेशी कार्यों से लाभ तथा विदेश यात्रा होगी।

धनु राशि : जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। चारों-ओर विजय होगी।


मकर राशि : जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गरीब-अपंगों को भोजन दान दें। अधिकार प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि : जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। तेल-तिल का दान दें। विरोधी परास्त होंगे। भेंट मिलेगी।


मीन राशि : हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। सरसों, केसर का दान दें। सम्मान, यश प्रतिष्ठा बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो