scriptबुधवार के दिन इन उपायों में से कर ले कोई एक काम, हो जाएंगे धनवान | Do These Totke on Wednessday for money | Patrika News
वाराणसी

बुधवार के दिन इन उपायों में से कर ले कोई एक काम, हो जाएंगे धनवान

किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान श्रीगणेश की ही पूजा होती है।

वाराणसीOct 24, 2018 / 02:48 pm

sarveshwari Mishra

Lord Ganesh

Lord Ganesh

वाराणसी. बुधवार श्री गणेश का दिन माना जाता है। इनकी पूजा सभी देवताओं से पहले की जाती है। गणेश भगवान भक्तों की सभी मन्नतें पूरी करते हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान श्रीगणेश की ही पूजा होती है। तंत्र शास्त्र के मुताबिक अलग-अलग कामनाओं को पूरा करने के लिए भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। अगर जो इन उपायों में से कोई एक उपाय भी कर ले तो उसे धन लाभ होता है।

इन उपायों को करने से होता है धन लाभ
1- यदि आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं और कम नहीं हो रही हैं, तो आप बुधवार के दिन किसी हाथी को हरा चारा खिलाएं इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगी और आपको धन की प्राप्ति होगी।

2- बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद एक कांसे की थाली लें और उस पर चंदन से ऊं गं गणपतयै नम: लिखें। इसके बाद इस थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखें व समीप स्थित किसी गणेश मंदिर में दान कर आएं। इस उपाय से अचानक धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाएगी।
3- बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा रखकर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से भगवान श्रीगणेश भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं।

4- यदि आपको धन की इच्छा है, तो इसके लिए आप बुधवार या चतुर्थी तिथि के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं।


5- शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान भी बताया गया है। बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है।

6- बुधवार के दिन किसी गणेश मंदिर जाएं और दर्शन करने के बाद यथासंभव दान करें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं। साथ में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर सभी में बांट दें। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें।

Home / Varanasi / बुधवार के दिन इन उपायों में से कर ले कोई एक काम, हो जाएंगे धनवान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो