scriptबुधवार को भूलकर भी न खाएं ये चीज, नहीं तो होगा बुरा परिणाम | Do not eat on wednesday otherwise bad effect news in hindi | Patrika News

बुधवार को भूलकर भी न खाएं ये चीज, नहीं तो होगा बुरा परिणाम

locationवाराणसीPublished: Jul 03, 2019 03:15:28 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए इस दिन क्या नहीं करना चाहिए

Ganesh upay

Ganesh upay

वाराणसी. सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित है। इसी तरह बुधवार भी भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। यह बुध ग्रह का दिन माना जाता है। इसीलिए यह दिन बुद्धि, बल और वेतन में वृद्धि करता है। इस दिन किया गया शुभ कार्य पूर्ण होता है। लेकिन कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें बुधवार को नहीं करना चाहिए। अगर किया तो उसका दुष्परिणाम भुगतना पड़ता है। तो आइए जानते हैं ऐसा क्या बुधवार को न किया जाय।
बुधवार को न करें ये कार्य
1. बुधवार के दिन दूध नहीं जलाना चाहिए। मतलब इस दिन खीर, रबड़ी आदि चीजे नहीं बनानी चाहिए।
2. इस दिन नया सामान खरीदना नहीं चाहिए। जैसे-कपड़ा, जूते न ही खरीदना चाहिए और न पहनना चाहिए।
3. इस दिन पान का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. इस दिन कन्या का अपमान नहीं करना चाहिए। छोटी कन्या मिल जाए तो उसे उपहार स्वरूप कुछ भेंट करें या कुछ पैसे भी दे सकते हैं।
5. आज के दिन किन्नर का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए। उन्हें भी भेंट स्वरूप कुछ पैसे अथवा उपहार दें।
6. टूथ पेस्ट, टूथ ब्रश और कोई भी बालों से संबंधित चीजों का क्रय-विक्रय न करें।
7. बुधवार को पुरूषों को ससुराल नहीं जाना चाहिए।
8. साली, बुआ, विवाहित बहन और बेटी को घर पर निमंत्रण न दें।
9. जीवन को हरा-भरा बनाए रखने के लिए बुधवार को साबूत मूंग दाल, हरा धनिया , पालक अथवा सरसों का साग, नमक पारे, हरी मिर्च, पपीता, अमरूद घर लाएं।
10. आज के दिन किसी गरीब को दरवाजे से न भगाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो