scriptलोकसभा चुनाव जीतने को अखिलेश यादव ने खेला यह बड़ा दाव, डिम्पल को दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी | Dimple yadav will be star campaigner in 2019 parliamentry Election | Patrika News

लोकसभा चुनाव जीतने को अखिलेश यादव ने खेला यह बड़ा दाव, डिम्पल को दे दी ये बड़ी जिम्मेदारी

locationवाराणसीPublished: Feb 13, 2018 09:24:56 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

11 मार्च को होने वाला है उपचुनाव, स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल ये बड़े नेता

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

वाराणसी. यूपी के फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। लगभग एक साल बाद एक बार फिर इस सीट पर लोकसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपना दाव लगा रही हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनाव की घोषणा होने के बाद सबसे पहले स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं इन दोनों सीटों पर पहले भारतीय जनता पार्टी का कब्जा था, इसलिए वह दोबारा इस पर कब्जा जमाने के लिए पूरा जोर आजमाइस कर रही है।
इऩ दोनों सीटों पर भाजपा का था कब्जा
गोरखपुर और फुलपुर इन दोनों ही सीटों पर 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने अपना कब्जा जमाया था। जहां गोरखपुर सीट भाजपा की परम्परागत सीट रही है तो वहीं फूलपुर सीट पर भाजपा ने पहली बार 2014 में ही जीत का हासिल की थी। अब समाजवादी पार्टी दोनों ही सीट पर जीत दर्ज करके प्रदेश में अपनी पकड़ साबित करना चाहती है। इसलिए अखिलेश यादव और डिम्पल यादव इस काम में पूरे जोश के साथ जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें
भाजपा के दिग्गज नेताओ के साथ यूपी के बाहुबली विधायक ने साझा किया मंच ,पार्टी में मचा हडकम्प

11 मार्च को होने वाला है उपचुनाव
समाजवादी पार्टी 11 मार्च को होने वाले उपचुनाव में बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सपा इलाहाबाद की फूलपुर लोकसभा सीट पर दोबारा कब्जा करने के लिए चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने लगी है। सपा ने सबसे आगे रहते हुए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी फाइनल कर दी है।
लिस्ट में ये हैं शामिल
समाजवादी पार्टी द्वारा जारी किए गए लोकसभ चुनाव के स्टार प्रचारक की लिस्ट के अनुसार फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत दो दर्जन बड़े नेता कैंपेन करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो