scriptबनारस में ताबड़तोड़ क्राइम, दो लोगों को मारी गयी गोली, महिला व किशोरी की मिली लाश | Crime Graph increase in PM Modi Lok Sabha Banaras | Patrika News

बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम, दो लोगों को मारी गयी गोली, महिला व किशोरी की मिली लाश

locationवाराणसीPublished: Sep 20, 2018 01:17:42 pm

Submitted by:

Devesh Singh

सीएम योगी के आगमन के पहले गैंगवार में जा चुकी है दो बदमाशों की जान, बैकफुट पर आयी पुलिस

Banaras Crime

Banaras Crime

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में ताबड़तोड़ क्राइम से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले ही गैंगवार में दो बदमाशों की जान चली गयी थी लेकिन आज तक पुलिस को गैंगवार में प्रयुक्त असलहा तक बरामद नहीं कर पायी है। 24 घंटे के अंदर एक बार फिर क्राइम ग्राफ आसमन पर पहुंच गया है। बीती रात लंका थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग करके महिला व उसके चालक को घायल कर दिया है। गुरुवार की सुबह रोहनिया थाना क्षेत्र में किशारी व कैंट थाना क्षेत्र में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़े:-ADGके साथ IG व SSP ने जब शहर के मुस्लिम इलाकों में किया पैदल गश्त, मचा हड़कंप


सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने कागज पर क्राइम कंट्रोल का आंकड़ा दिखाने वाले पुलिस प्रशासन को अपराधियों ने तगड़ी चुनौती दी है। बीती रात लंका थाना क्षेत्र के नंदनगर में लेन नम्बर तीन में फाच्र्यूनर वाहन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर बदमाशों ने रीयल स्टेट में काम करने वाली नीतू त्रिपाठी (३५) व कार चालन को घायल कर दिया है जबकि महिला के पति फुलवरिया निवास पीयूष त्रिपाठी बाल-बाल बच गये हैं। वाहन सवार लोगों ने गोली लगने के बाद हिम्मत दिखायी और किसी तरह वाहन लेकर घर भागे थे जिससे उनकी जान बच गयी है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-शिवपाल यादव को मिला मुलायम परिवार के इस सांसद का साथ, दिया बड़ा बयान
महिला समेत किशोरी की मिली लाश, परिजनों ने किया सड़क जाम
बीती रात की घटना को लेकर अभी कोई कार्रवाई होती कि गुरुवार को सुबह दो लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। रोहनिया थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देख कर आशंका जतायी जा रही है कि किशोरी का पहले रेप किया गया होगा ओर फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गयी। घटना से नाराज परिजनों ने मोहनसराय-अदलपुरा मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने भी घटनास्थल की जांच की है। घटनास्थल से कुछ दूर पर शराब की खाली बोतले मिली है। पुलिस ने डॉग स्कवायड की मदद से भी घटनास्थल की छानबीन करायी है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा। किशोरी की मौत पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गयी है अभी पुलिस और कुछ कर पाती कि कैंट थाना क्षेत्र के लालपुर में पॉलीथिन में बंधा हुआ महिला का शव मिला है। लालपुर पुलिस चौकी से मात्र 500 मीटर की दूरी पर महिला का शव मिलने से पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। महिला के पास गैस बुकिंग की पासबुक मिली है जिसमे उसका नाम मीरा निवासी लल्पापुरा थाना सिगरा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि महिला तीन दिनों से अपने घर से गायब थी इसी आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है। संभावना जतायी जा रही है कि हत्या की और करके लाश यहां पर फेंकी गयी है।
यह भी पढ़े:-36 दिन के अनशन पर नहीं दिया ध्यान तो महिला ने पेट्रोल डाल कर फूंक दी वॉल्वो बस
पुलिस पर भारी पड़ रही है थानों में मनमानी तैनाती
पुलिस पर थानों में मनमानी तैनाती भारी पड़ रही है। गोरखपुर की पैरवी व बीजेपी के खास नेताओं के इशारे पर थानेदारी मिल रही है। इसके चलते क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है। शहर के जानने वाले थानेदार नहीं होने से पुलिस के पास मुखबिरयों तक की कमी हो गयी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जनवरी में प्रवासी सम्मेलन होना है और जिस तरह से शहर में क्राइम हो रहे हैं उससे प्रवासी सम्मेलन में आये लोगों की सुरक्षा करना बड़ी चुनौती होगा।
यह भी पढ़े:-फूलपुर पुलिस ने चार लुटरों को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक, लैपटाप बरामद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो