scriptमहिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया अनोखा प्रदर्शन | Congress unique protest against inflation in PM Modi constituency | Patrika News

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में किया अनोखा प्रदर्शन

locationवाराणसीPublished: Oct 12, 2019 06:52:23 pm

Submitted by:

Ajay Chaturvedi

-बीच सड़क पर भट्टी जलाकर बनाई रोटियों और तेल व नमक में डुबोकर खाया-सब्जियों की तस्वीरों पर माला चढ़ाकर जताया विरोध-शहर के व्यस्ततम इलाके गिरजाघर चौराहे पर किया विरोध

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

वाराणसी. कमरतोड़ महंगाई के विरोध में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में महिला कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कर्ताओं के इस अनोखे प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कुछ लोग सरकार को कोसते भी नजर आए।
केंद्र व प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बेलगाम होती जा रही महंगाई के विरुद्घ उतरीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। गिरजाघर चौराहे पर स्थित ऊधम सिंह की प्रतिमा के पास उन्होंने बीच सड़क पर ईंट का चूल्हा बनाया और गोहली जला कर वहीं खाना बनाना शुरू कर दिया। खाना क्या महज रोटी बनाई और उसे तेल व नमक के साथ खाया। साथ ही उसे औरों को भी खिलाया।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष प्रभात वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों धरना भी दिया। प्रभात वर्मा नेकहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है ग़रीबों को 2 वक़्त की रोटी भी जुटाना मुश्किल हो गया है। सब्ज़ियों के दामों में बेतहाशा वृधि होने के कारण लोग नमक रोटी खाने को मजबूर हो गए हैं।
इस मौके पर गणेश शंकर पांडेय, संजय चौबे, डा. जितेन्द्र सेठ, अफ़सर खान, वीणा पांडेय, किरण सिंह, राजेश त्रिपाठी, रुखसाना बेगम, शहनाज़, फ़रजाना, भावना अग्रवाल, ब्रह्मदत्त त्रिपाठी, अमन गुप्ता, राकेश मालवीय, प्रदीप गुप्ता, संतोष गुप्ता, मोहित यादव आदि उपस्थित थे। धरने का संयोजक प्रभात वर्मा ने किया जबकि पीसीसी सदस्य पूनम कुंडू ने आभार जताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो