scriptआज का राशिफल: इस राशि के जातक के का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे | Aaj Ka rashifal 21 february 2019 today zodiac sign horoscope | Patrika News

आज का राशिफल: इस राशि के जातक के का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

locationवाराणसीPublished: Feb 21, 2019 08:54:28 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

जानिए इस राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

rashifal 2019 in hindi

rashifal

मेष राशि- इस राशि के जातक पारिवारिक समस्या को बुद्धि से निपटायें। भावुकता की स्थिति कष्टप्रद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।


वृष राशि- इस राशि के जातक को संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक को व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से परिवार का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।


कर्क राशि-गृह कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि- चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।


कन्या राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

तुला राशि- राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


वृश्चिक राशि- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि- उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।


मकर राशि- व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का उदारता पूर्वक सहयोग मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।


मीन राशि- पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो