scriptलोकसभा चुनाव 2024: सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने बीजेपी घोषणा पत्र पर किया हमला, बोली- परिणाम उल्टा है | Former MP and SP candidate Annu Tandon- BJP manifesto bundle of lies | Patrika News
UP Special

लोकसभा चुनाव 2024: सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने बीजेपी घोषणा पत्र पर किया हमला, बोली- परिणाम उल्टा है

लोकसभा चुनाव 2024: सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने बीजेपी घोषणा पत्र पर किया हमला, बोली- परिणाम उल्टा है

उन्नावApr 19, 2024 / 08:20 am

Narendra Awasthi

Loksabha election 2024 (लोकसभा चुनाव 2024) यूपी के उन्नाव में इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर  जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्रों में अब तक जितने वादे किए हैं, परिणाम ठीक उल्टा आया है। काला धन वापस लाने, हर एक के खाते में 15 लाख रुपए भेजने, 35 रूपये में डीजल पेट्रोल देने, दो करोड़ बेरोजगारों को प्रतिवर्ष नौकरी, सौ दिन में मंहगाई कम करने, किसानों की आय दोगुनी करने, गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने, भ्रष्टाचार जड़ से समाप्त करने के वादे घोषणा पत्रों में कर चुकी हैं।‌ परिणाम सबके सामने है। अन्नू टंडन पुरवा विधानसभा में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रही थी। 
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

अन्नू टंडन ने कहा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषित संकल्प पत्र भी ‘शब्दों की बाजीगरी से गढ़ा गया झूंठ का एक पुलिन्दा’ है। डीजल-पेट्रोल 35 रुपये की जगह  एक सैकड़ा पर पंहुच गया।‌ गैस सिलेंडर की कीमत 11 सौ तक पंहुच गयी थी। 
किसानों की आय नहीं लागत दोगुनी हुई

खाद-बीज, डीजल, बिजली की क़ीमत बढ़ने से किसानों की आय दोगुनी होने की जगह लागत दोगुनी हो गई। दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी देने की जगह करोड़ों को बेरोजगार बना दिया गया है। मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। अरबों ख़र्च हो गये। लेकिन गंगा आज भी मैली है। बेरोजगारी गरीबी के कारण देश के अस्सी करोड़ लोग सरकारी राशन पर जीवन यापन कर रहे हैं। वर्तमान घोषणा पत्र कितना साकार होगा, बताने की जरूरत नहीं है। 
क्या कहते हैं पूर्व विधायक उदयराज यादव?

आजादी के बाद भाजपा पहली सरकार है। जिसमें जनहित शब्द के लिए कोई स्थान नहीं है। आज पैसा बोलता है। यदि आपके पास पैसा नहीं है तो कानून से लेकर शासन-प्रशासन में बैठे लोग अंधे-बहरे हो जाते हैं। ऐसी भाजपा सरकार को भगाने में ही देश का हित है। इस मौके पर पूर्व एमएलसी सुनील साजन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज कुमार रावत आदि मौजूद थे‌। 

Home / UP Special / लोकसभा चुनाव 2024: सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन ने बीजेपी घोषणा पत्र पर किया हमला, बोली- परिणाम उल्टा है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो