script Weather: अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी,  41 डिग्री पार पहुंचा  | Lucknow records highest maximum temperature of 41 degrees Celsius in month of April | Patrika News
यूपी न्यूज

 Weather: अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी,  41 डिग्री पार पहुंचा 

यूपी की राजधानी लखनऊ में बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं। अप्रैल महीने में ही यहां का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चला गया है। अब मौसम विभाग ने ताजा भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं।

लखनऊApr 20, 2024 / 12:47 pm

Ritesh Singh

Summer Season
लखनऊ में इस बार अप्रैल में ही गर्मी मई-जून का एहसास करा रही है। चिलचिलाती गर्मी से हर कोई परेशान है। बाजार में एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे की डिमांड बहुत ही बढ़ गई है। गर्मी के मौसम का ट्रेलर देख लोगों को लग रहा है कि इस बार भीषण गर्मी पड़ेगी। लोग अभी से अपने एसी, फ्रिज, कूलर, पंखे की सर्विसिंग करा कर गर्मी से निपटने का हर इंतजाम कर लेना चाह रहे है। लखनऊ मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए जानकारी दी हैं कि दिन रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होगी और जल्द ही तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 गर्मी धीरे-धीरे और होगी  प्रचंड 

दो दिनों से सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिल रहे है। बाहर निकलते ही गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी इतनी ज्यादा है कि यह अप्रैल महीना नहीं बल्कि मई और जून का महीना लग रहा हैं । जबकि अप्रैल के महीने में तापमान ज्यादा नहीं होता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आंचलिक मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया आसमान साफ होने के साथ शुष्क मौसम होने से दिन में गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी धीरे-धीरे और प्रचंड होती जाएगी।

Home / UP News /  Weather: अप्रैल में ही रिकॉर्ड तोड़ सकती है गर्मी,  41 डिग्री पार पहुंचा 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो