scriptसपा ने बलिया और कन्नौज सीट पर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, परिवार के एक और सदस्य को मैदान में उतारा | Lok Sabha election 2024 | Patrika News
यूपी न्यूज

सपा ने बलिया और कन्नौज सीट पर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, परिवार के एक और सदस्य को मैदान में उतारा

SP candidate list: समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में बलिया और कन्नौज सीट से नाम का ऐलान किया गया है।

कन्नौजApr 22, 2024 / 03:47 pm

Mahendra Tiwari

Lok Sabha election 2024

अखिलेश यादव

Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने बलिया और कन्नौज सीट पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कन्नौज सीट कभी सपा की गढ़ मानी जाती थी। अभी तक चर्चा थी कि यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं चुनाव लड़ेंगे। लेकिन आज सीटों के नाम का ऐलान होने के बाद यह साफ हो गया कि अब अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेंगे। बल्कि उनके परिवार के तेज प्रताप यादव कन्नौज सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। जबकि बलिया सीट पर सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है।
Lok Sabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने आज जारी दो उम्मीदवारों की सूची में कन्नौज से तेज प्रताप यादव और बलिया लोकसभा सीट से सनातन पांडे को चुनाव मैदान में उतारा है। तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में सपा से डिंपल यादव यहां से सांसद बनी थी। लेकिन 2019 के चुनाव में उनको बीजेपी के सुब्रत पाठक ने चुनाव हार दिया। वही बलिया सीट पर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर सनातन पांडे पर अपना भरोसा जताया है। वर्ष 2012 के चुनाव में जब सपा की सरकार बनी थी। तो सनातन पांडे को दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने भाजपा को कड़ी टक्कर दिया था। बहुत कम मतों के अंतराल से यहां पर भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त को 469114 मत मिले थे। वहीं सपा के सनातन पांडेय को 453595 मत प्राप्त हुए थे। हार का अंतर मात्र 15519 मत का था। भाजपा और सपा की ओर से उम्मीदवार घोषित होने के बाद अब बलिया लोकसभा सीट का सियासी मैदान सजने लगा है। वही कन्नौज सीट पर डिंपल यादव के बाद अखिलेश के परिवार से तेज प्रताप यादव चुनाव के महासंग्राम में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

Home / UP News / सपा ने बलिया और कन्नौज सीट पर प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, परिवार के एक और सदस्य को मैदान में उतारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो