scriptसांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून | MP Sakshi Maharaj's controversial statement, said- '4 wives 40 children' will not work, population control law will be made | Patrika News
यूपी न्यूज

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में ‘चार बीवी चालिश बच्चे’ नहीं चलेगा।‌ जनसंख्या बढ़ने के कारण जमीन कम हो रही है।

उन्नावApr 18, 2024 / 05:47 pm

Narendra Awasthi

Loksabha election 2014 (लोकसभा इलेक्शन 2024) उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘4 बीवी 40 बच्चे’ अब नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले कार्यकाल में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बन जाएगा। साक्षी महाराज चुनावी बैठक को संबोधित कर रहे थे। ‌उन्होंने कहा कि ‘हम दो हमारे दो’ या फिर ‘हम दो हमारे एक’ का कानून आएगा। जिसे सभी को मानना पड़ेगा। ‌ उन्होंने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के कारण जगह कम होती जा रही है। कहां रहेंगे? क्या कहेंगे? क्या पैदा करेंगे?
यह भी पढ़ें
 

मां चंडिका देवी धाम: महर्षि वक्र ने मां दुर्गा के महत्व को बताया, दुर्गा सप्तशती के नाम से हुआ विख्यात

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय हित में जनसंख्या नियंत्रण कानून बहुत ही जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज को भाजपा ने एक बार फिर अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके पहले वह 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके हैं। यदि जीत के साक्षी बनते हैं तो यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल रहेगा।
दो विधान दो निशान नहीं चलेगा

साक्षी महाराज ने कहा कि ‘दो विधान दो निशान’ इस देश में नहीं चलेगा। हमने कश्मीर में यह करके दिखा दिया है। इसलिए देश में समान आचार संहिता की आवश्यकता है। साक्षी महाराज बीघापुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

Home / UP News / सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो