scriptमोदी का सपा कांग्रेस पर हमला, दोनों शहजादों की नीयत ठीक नहीं, हड़प लेंगे तुम्हारी प्रॉपर्टी, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे | Patrika News
यूपी न्यूज

मोदी का सपा कांग्रेस पर हमला, दोनों शहजादों की नीयत ठीक नहीं, हड़प लेंगे तुम्हारी प्रॉपर्टी, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंवला लोकसभा के आलमपुर जाफराबाद से सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के दोनों शहजादों की नीयत ठीक नहीं है।

बरेलीApr 25, 2024 / 05:22 pm

Avanish Pandey

जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी।

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंवला लोकसभा के आलमपुर जाफराबाद से सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के दोनों शहजादों की नीयत ठीक नहीं है। वह तुम्हारी प्रॉपर्टी हड़प लेंगे। उन्होंने कहा मोदी को इसलिए 400 सीटें चाहिए कि वह तुम्हारा हक छीनने नहीं देंगे। एससी, ओबीसी, एसटी आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे। मोदी ने मंच से यादव, गूजर, मौर्या, जाट समेत कई पिछड़ी जातियों का नाम लेकर संबोधित किया। कहा कि सपा और कांग्रेस चाहती है कि एससी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर अपने वोट बैंक को दे दें।
बदायूं से लेकर मैनपुरी तक सपा को नहीं मिला कोई यादव, परिवार को बांटे टिकट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। बरेली बदायूं में कर्फ्यू लगते थे। महिलाएं घर से ज्वेलरी पहनकर निकलती थीं तो उन्हें लूट लिया जाता था , लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह अपने परिवार का भला करते हैं। उनके लिए अपना परिवार ही सब कुछ है। इन्हें आपकी चिंता नहीं है। सपा को पूरी यूपी में एक भी यादव नहीं मिला। जिसे वह लोकसभा टिकट दे देते। एक ही परिवार को पूरी यूपी में टिकट दिए गए हैं। इससे इनके ही परिवार का भला होगा। मजबूत भारत के लिए एससी एसटी, ओबीसी और महिलाओं की सुरक्षा के लिए इस बार कमल खिलाना है। आंवला से धर्मेंद्र कश्यप और बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को जिताना है।
सपा कांग्रेस, प्रॉपर्टी हड़पने और धर्म के नाम पर आरक्षण देने की कर रहे तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार थी। उन्होंने धर्म के नाम पर आरक्षण देने की कोशिश की। अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर पूरे देश और राज्यों में धर्म के नाम पर आरक्षण देने में जुटे हैं। मोदी बोले इन दिनों एक ही नारा चल रहा है, कांग्रेस की लूट- जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी। इंडी गठबंधन आपकी संपत्ति की जांच कराएंगे। सर्वे कराना चाहते हैं। आपका सोना, गहना, वाहन, ट्रैक्टर की सर्वे करेंगे। हर पीढ़ी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ संपत्ति को छोड़कर जाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस के लोग मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति को आधे से ज्यादा जब्त कर लेंगे। चार कमरों में दो कमरे 10 बीघा जमीन में 5 बीघा जमीन सपा और कांग्रेस के लोग दबोच लेंगे। यह लोग लूटने के बाद अपने वोट बैंक को बांट देंगे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष और बदायूं लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत कई विधायक और भाजपा नेता थे।

Home / UP News / मोदी का सपा कांग्रेस पर हमला, दोनों शहजादों की नीयत ठीक नहीं, हड़प लेंगे तुम्हारी प्रॉपर्टी, आरक्षण खत्म नहीं होने देंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो