scriptलोकसभा चुनाव 2024: मतदान के पहले ‘गन फैक्ट्री’ का खुलासा, बिचौलिए और खरीदने वालों के भी नाम आए सामने | Lok Sabha Elections 2024: Etawah Police caught illegal gun factory | Patrika News
यूपी न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के पहले ‘गन फैक्ट्री’ का खुलासा, बिचौलिए और खरीदने वालों के भी नाम आए सामने

लोकसभा चुनाव के पहले इटावा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जब पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। बिचौलिए और खरीदने वालों की तलाश जारी है।

इटावाApr 21, 2024 / 09:56 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के इटावा में अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जिसमें दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि मौके से 18 निर्मित और अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक के ऊपर 23 मुकदमा और दूसरे के ऊपर पांच मुकदमा दर्ज हैं। अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। जिन्हें बेचा गया है। उनके संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। कुछ के विषय में जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

गन फैक्ट्री मिलने की घटना उसराहार थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र के गडरियान की मड़ैया गांव मार्ग स्थित जंगल में खंडहर है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जंगल के खंडहर में अवैध तमंचे बनाए जा रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वेंद्र यादव पुत्र विजय बहादुर यादव और ललित उर्फ चिरैया पुत्र विश्राम सिंह निवासीगण नगला धुली थाना उसराहार को गिरफ्तार किया। जो बड़े शातिर अपराधी हैं। ‌दो-तीन महीने में जगह बदलकर अवैध तमंचे बनाते हैं। बिचौलिए और जिनको अवैध तमंचे बेचे गए हैं। उनके विषय में भी जानकारी प्राप्त हुई है। जिनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
क्या कहते हैं एसएसपी?

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मौके से 10 अवैध बने तमंचे 315 बोर, एक अवैध तमंचा 312 बोर, दो अवैध राइफल 315 बोर, दो अवैध देशी राइफल 315 बोर, दो अवैध अधबने तमंचा बरामद हुआ है। उसराहार पुलिस को मौके से पेचकस और अवैध तमंचा बनाए जाने में लगने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सर्वेंद्र यादव के खिलाफ 23 मुकदमा और ललित के खिलाफ पांच मुकदमा दर्ज हैं। बरामद करने वाली टीम को एसएसपी ने 20 हजार रुपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

Home / UP News / लोकसभा चुनाव 2024: मतदान के पहले ‘गन फैक्ट्री’ का खुलासा, बिचौलिए और खरीदने वालों के भी नाम आए सामने

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो