scriptलोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड़ा किया प्रत्याशी | Lok Sabha Elections 2024: Swami Prasad announced Kannauj candidate | Patrika News
यूपी न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड़ा किया प्रत्याशी

कन्नौज में सपा की मुश्किलें काम नहीं हो रही है। बसपा ने मुस्लिम चेहरे को प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने वर्तमान सांसद पर भरोसा किया है। अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।

कन्नौजApr 23, 2024 / 08:48 am

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले कन्नौज में मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अब जबकि नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी राष्ट्रीय शोषित समाज ने भी अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार दिया है। कल तक समाजवादी पार्टी में रहकर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य चर्चा में बने रहते थे। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से सपा में भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। अब कन्नौज में प्रत्याशी उतार कर सपा की मुश्किलें बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपने भतीजे तेज प्रताप सिंह यादव को मैदान में उतारा है। जो लालू प्रसाद यादव के दामाद है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य ने कन्नौज से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। उन्होंने आलोक कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जो पूर्व सांसद राम बक्स वर्मा के पुत्र हैं।
चौथे चरण में होगा मतदान

बसपा से इमरान बिन जफर को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बीजेपी ने निवर्तमान सांसद सुब्रत पाठक को टिकट दिया है। कन्नौज में चौथे चरण का चुनाव होना है। जो आगामी 13 मई को है। सभी प्रमुख पार्टियों से प्रत्याशियों के आने के बाद स्थिति साफ हो गई है।

Home / UP News / लोकसभा चुनाव 2024: अखिलेश यादव की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने खड़ा किया प्रत्याशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो