scriptकन्नौज: गोरखपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत, 36 घायल | Gorakhpur to Delhi Volvo bus crashes, four dead, 36 injured | Patrika News
यूपी न्यूज

कन्नौज: गोरखपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत, 36 घायल

कन्नौज के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। जिसमें चार बस यात्रियों की मौत हो गई। बस गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी। ‌

कन्नौजApr 23, 2024 / 01:32 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे में हुए सड़क हादसे में चार बस यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 36 घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कर चलाया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीएम और एसपी भी पहुंच गए। ‌घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। ‌ घटना ठठिया थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव के पास की है। 
यह भी पढ़ें
 

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

गोरखपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जाता है ड्राइवर को झपकी लग गई। जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरे साइड चली गई। जहां सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर कोहराम मच गया। 
मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने राहत और बचाव कर चलाया।‌ पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 18 बस यात्रियों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते मौके पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। घरेलू के उपचार के निर्देश दिए। ‌

Home / UP News / कन्नौज: गोरखपुर से दिल्ली जा रही वोल्वो बस दुर्घटनाग्रस्त चार की मौत, 36 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो