scriptPhoto: ज्वेलर ने सोने से बनाया राम मंदिर का मॉडल, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर | Patrika News
यूपी न्यूज

Photo: ज्वेलर ने सोने से बनाया राम मंदिर का मॉडल, तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर

5 Photos
4 months ago
1/5

मेरठ के सर्राफा बाज़ार ने तो 21 से 23 जनवरी तक के लिए खास तैयारी की गई है। हर ओर बस एक ही स्वर सुनाई दे रहा।

2/5

शहर की गलियां भगवा रंग से सराबोर हैं। दूर-दूर तक जहां-जहां तक निगाहें जाती हैं। श्रीराम वाला भगवा झंडा लहराता हुआ नजर आ रहा है।

3/5

दुकानदार कह रहे हैं कि इतनी बिक्री तो चुनावों के समय में भी नहीं होती है। ऐसे मौके पर कुछ लोग तो उस समय को याद कर भावुक हो रहे हैं जब ये कहा जाता था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

4/5

सर्राफा कारोबारी विजय आनंद कहते हैं कि उनका परिवार भी प्रभु की कारसेवा में लगा रहा। उनके पिता भी उस दौरान जेल गए. वो कहते हैं कि वर्तमान माहौल राममय है, लेकिन उस समय एक तरह का एक दूसरा आपातकाल लगा था। उस दौर को याद कर उनकी आंखें नम हो जाती हैं।

5/5

विजय आनंद कहते हैं कि जब उन लोगों ने ऐसा संघर्ष किया तो सोचिए 5 सौ वर्षों से लोगों ने क्या क्या सहा होगा। आज रामलला अपने धाम में आ रहे हैं। इस दिन दीपावली से बढ़कर दीपावली मनाई जाएगी।

loksabha entry point
newsletter

Upendra Singh

उपेंद्र सिंह मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। 9 साल से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। यूपी, हरियाणा, पंजाब और चंड़ीगढ़ में रहते हुए प्रिंट मीडिया के सभी आयामों को कवर किए। क्राइम और पॉलिटिक्स से विशेष रुचि है। वर्तमान में पत्रिका समूह की डिजिटल डेस्क के सीनियर पद पर कार्यरत।
अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.