scriptरामगंगा किनारे से प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को दी धार, इंडी गठबंधन पर साधा निशाना | Patrika News
यूपी न्यूज

रामगंगा किनारे से प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को दी धार, इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

lok sabha election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगंगा किनारे आलमपुर जाफराबाद से इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को धार दी।

बरेलीApr 25, 2024 / 06:41 pm

Avanish Pandey

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगंगा किनारे आलमपुर जाफराबाद से इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को धार दी। प्रधानमंत्री ने विलंब से आने पर जनसमूह से माफी मांगी और कहा कि जनता का प्यार ही मुझ पर और मेरे साथियों पूंजी है और यही मेरी ऊर्जा भी। मोदी जीवन भर पल-पल शरीर का कण-कण आपकी सेवा में खपाने के लिए निकला है। मैं कश्मीर से कन्याकुमारी तक अन्य कई राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए निकला हूं। हिंदुस्तान के कोने कोने से एक ही आवाज आ रही है.. फिर एक बार.. जनता बोली मोदी सरकार।
पूरे पांच साल देंगे नारी सशक्तिकरण को विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बहनों को बिजली, नल से जल, शौचालय की सौगात मिली है। भाजपा ने मुफ्त राशन परियोजना चलाई। जिससे किसी भी मां के बच्चे भूखे सोने को मजबूर नहीं होंगे। उनके मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। परिवार के बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की गारंटी दी है। उन्होंने कहा कि जबसे पीएम आवास बहनों के नाम हुए हैं। तब से सुरक्षा का वातावरण और बढ़ा है। आने वाले पांच साल में अब नारी शक्ति का सशक्तीकरण और बढ़ेगा। नारी शक्ति का विस्तार देंगे।
70 साल से ऊपर के बुजुर्गों की बीमारी का खर्चा दिल्ली में बैठा उनका बेटा उठायेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा की व्यवस्था की गई है लेकिन जो भी 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग हैं। अब उनके बच्चों को उनके इलाज का खर्चा देना नहीं पड़ेगा। दिल्ली में बैठा आपका बेटा उनके परिवार उनके इलाज का पूरा खर्च देगा। उनके परिवार को अब इलाज का खर्च उठाना नहीं पड़ेगा। यह मोदी की जिम्मेदारी है।
राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया, नहीं तो नाराज हो जाता वोट बैंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग उन्हें चिढ़ाते थे। कहते थे कि भाजपा वाले बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कहते हैं कि मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। मैं चुपचाप उनकी गाली सुनता था। आपके आशीर्वाद से मंदिर वहीं बनाया। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। मंदिर का निमंत्रण दिया, जगह बताई, समय बताया। प्राण प्रतिष्ठा का इतना भव्य आयोजन किया गया लेकिन उनका अहंकार प्रभु श्री राम से बड़ा था। अहंकार में उन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया, क्योंकि उनका एक ही गणित था। निमंत्रण स्वीकार किया तो उनका वोट बैंक नाराज हो जाएगा।
यदुवंशी भगवान कृष्ण का अपमान करने वालों की आरती उतार रहे यदुवंशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने हमारे श्याम को भी नहीं छोड़ा। जो द्वारिका पानी में डूब गई थी। बड़ी श्रद्धा के साथ समंदर में गहराई में गया में मैं गया। द्वारिका के पत्थरों को स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस के शहजादे ने उसका भी मजाक उड़ाया। इन दिनों सपा के ठेकेदार यदुवंशी परिवारवाद वाले उन्हें बेइज्जती करने वालों की आरती उतार रहे हैं। इंडी गठबंधन तुष्टिकरण कर रहा है।
खतरनाक पंजा देश में लोगों का हक़ नोचने वाला है
प्रधानमंत्री ने कहा कि खतरनाक पंजा देश में लोगों का हक नोचने वाला है। ओबीसी आरक्षण का हिस्सा छीन कर अपने वोट बैंक को देने की तैयारी में है। कांग्रेस पार्टी के इशारे पर समाजवादी पार्टी के शहजादे ने चुप्पी साध ली है। इन सब बातों में सपा का समर्थन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 मिनट के भाषण में गांव, गरीब, किसान, युवा, महिलाएं रहीं। उन्होंने नारी सशक्कतीकरण, हिंदुत्व को धार दी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। जनता से इस बार 400 सीटें दिलाने की अपील की, इससे कि वह उनके अधिकारों और आरक्षण की रक्षा कर सके।

Home / UP News / रामगंगा किनारे से प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण और हिंदुत्व को दी धार, इंडी गठबंधन पर साधा निशाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो