scriptडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2024 की जीत के बाद पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा | Keshav Prasad Maurya said this election guarantees a developed India | Patrika News
यूपी न्यूज

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2024 की जीत के बाद पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा

उन्नाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह चुनाव विकसित भारत की गारंटी वाला चुनाव है। 2024 की जीत के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत में मिलाने का प्रयास होगा।

उन्नावApr 19, 2024 / 10:40 pm

Narendra Awasthi

Loksabha election 2024 (लोकसभा चुनाव 2024) डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2024 का चुनाव विकसित भारत की गारंटी वाला चुनाव है। 2014 के बाद हुए चुनावों में बीजेपी ने अधिक से अधिक सीटों में जीत दर्ज की है। इस बार हम 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे और सशक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाएंगे। केशव प्रसाद मौर्य पुरवा विधानसभा के मौरावां स्थित रामलीला मैदान में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। 
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह पिछले 10 वर्षों में किए गए कार्यों की झांकी है। 4 जून के बाद पूरी फिल्म दिखाई जाएगी। जिस प्रकार 2019 में बीजेपी ने जीत के बाद धारा 370 हटाने का काम किया। उसी प्रकार 2024 में बीजेपी सरकार बनने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बनाया जाएगा। ‌किसानों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।
नरेंद्र मोदी के कथनी-करनी में अंतर नहीं

भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जनता उनकी हर बात पर विश्वास करती है। 2014 में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री ने जन-जन को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अनिल सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, अध्यक्ष विवेक सेठ सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Home / UP News / डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा 2024 की जीत के बाद पाक अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो