scriptपेयजल बड़ी समस्या, विकास की राह देख रहा उन्नाव | untold story of unnao | Patrika News

पेयजल बड़ी समस्या, विकास की राह देख रहा उन्नाव

locationउन्नावPublished: Apr 23, 2019 01:54:48 pm

– उन्नाव संसदीय क्षेत्र देश की सबसे बड़ी 5 लोकसभा में शामिल हैं।
– साहित्यकार व क्रांतिकारियों की भूमि आज भी योजनाबद्ध विकास कार्यों की बाट जोह रही हैै।
– जनपद की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की जाए तो यह लखनऊ, कानपुर के अलावा हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर की सीमाएं जनपद से जुड़ी हैं।

lucknow

पेयजल बड़ी समस्या, विकास की राह देख रहा उन्नाव

नरेंद्र अवस्थी
उन्नाव. उन्नाव संसदीय क्षेत्र देश की सबसे बड़ी 5 लोकसभा में शामिल हैं। साहित्यकार व क्रांतिकारियों की भूमि आज भी योजनाबद्ध विकास कार्यों की बाट जोह रही हैै। जनपद की भौगोलिक स्थिति पर चर्चा की जाए तो यह लखनऊ, कानपुर के अलावा हरदोई, रायबरेली, फतेहपुर की सीमाएं जनपद से जुड़ी हैं। महान क्रांतिकारी राजा राव रामबख्श सिंह, प्रताप नारायण मिश्र, सूर्यकांंत त्रिपाठी निराला, भगवती चरण वर्मा, नंद दुलारे बाजपेई, उमाशंकर दीक्षित, चंद्रशेखर आजाद, रमई काका, शिवमंगल सिंह सुमन जैसी तमाम हस्तियां शामिल हैं जिन्होंने अपनी कलम व तलवार से जनपद का नाम इतिहास में स्वर्णिम अक्षरोंं मे लिखा है। जनपद की भौगोलिक स्थिति में नदियों का महत्वपूर्ण स्थान है। संसदीय क्षेत्र उन्नाव का पूर्व व उत्तरी भाग सई नदी तो पश्चिम व दक्षिण का भाग मां गंगा की धाराओं से घिरा है जो उन्नाव की भौगोलिक क्षेत्रफल का पृष्ठांकन भी है। जनपद के पूर्वी क्षेत्र की सीमा रायबरेली से जुड़ा है तो पश्चिम भाग पर स्थित गंगा पार कानपुर अपनी चमक बिखेर रहा है, लेकिन फिर भी यह शहर पीने के पानी की समस्या से जूझ रहा है। पेयजल फ्लोराइड युक्त पानी जनपद की मुख्य समस्याओं में से एक है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लुंज पुंज योजना लांच की गई थी, परंतु आज दूरदर्शिता के कारण योजना पूरी तरह फ्लॉप हो गई। अभी भी जनपद के दर्जनों गांव में ग्रामीण फ्लोराइड युक्त पानी पीने को विवश हैं। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से जनपद का पौराणिक महत्व है। जनपद के दक्षिण में गंगा के तट पर स्थित मां चंद्रिका देवी का मंदिर, परियर स्थित मां जानकी कुंड, लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लव कुश द्वारा स्थापित कुशहरी देवी का मंदिर, रायबरेली की सीमा पर स्थित भवरेश्वर देवालय, शुक्लागंज में मां दुर्गा मंदिर, पड़री स्थित मां बालेश्वरी देवी मंदिर प्रमुख भक्ति व श्रद्धा के केंद्र है।

प्रमुख समस्याएं

– पेयजल
– डॉक्टरों की कमी
– नहीं मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जातिगत आधार पर मतदाता संख्या

लोधी, कहार, निषाद, कश्यप, मल्लाह – 500000
अन्य पिछड़ा वर्ग – 500000
ब्राह्मण – 190000
क्षेत्रीय – 150000
अनुसूचित जाति जनजाति – 650000
मुस्लिम – 120000
अन्य सवर्ण – 50,000

लोकसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशियों के नाम

भारतीय जनता पार्टी साक्षी महाराज
कांग्रेस अन्नू टंडन
समाजवादी पार्टी अरुण शंकर शुक्ला
प्रसपा सतीश कुमार शुक्ला
नागरिक एकता पार्टी उमर खान
भारत प्रभात पार्टी छेदीलाल
जनहित किसान पार्टी दीपक चौरसिया
आजाद भारत पार्टी शैलेश कुशवाहा
अखंड राष्ट्रवादी पार्टी सत्येंद्र गोयल

2009 के लोकसभा चुनाव के परिणाम पर एक नजर

कांग्रेस अन्नू टंडन 475476
सपा अरुण शंकर शुक्ला 173384

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो