scriptगणपति बप्पा मोरयाए अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के उड़ा गुलाल | shri ganesh mahotsav celebrated in large number in unnao | Patrika News

गणपति बप्पा मोरयाए अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के उड़ा गुलाल

locationउन्नावPublished: Sep 17, 2018 06:26:50 pm

Submitted by:

Narendra Awasthi

गणेश महोत्सव के पांचवे दिन विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन, निकाली गयी शोभा यात्रा
 

निकाली गयी शोभा यात्रा

गणपति बप्पा मोरयाए अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के उड़ा गुलाल

उन्नाव. गणेश महोत्सव के पांचवें दिन आज कई पंडालों में विध्न विनाशक की प्रतिमा का विधि विधान से पूजा अर्चना करके विसर्जित किया गया। इस पावन मौके काफी संख्या में भक्तगण साक्षी बने। गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारे के बीच झूमते गाते भक्तगण चल रहे थे। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। विसर्जन यात्रा में पुलिस बल के जवान भी शामिल हुये। वहीं कई स्थानों अभी भी गणेश महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। जहां पर नित्य विधि विधान से पूजा अर्चना की जा रही है। आकर्षक रूप से सजाये गये पंडाल में बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच मत्था टेक रहे है। आज विश्वकर्मा पूजा की भी धूम है। तमाम कलकारखानों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूजन पाठ के बाद हवन भी किया गया।
आवास विकास कॉलोनी में विसर्जन और भण्डारे के साथ हुआ समापन गणपति महोत्सव

गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ के जयकारों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सी ब्लाक में विगत 13 सितम्बर से चल रहे गणेश महोत्सव कार्यक्रम का मूर्ति विसर्जन के साथ सामप्त हुआ। इस मौके पर भंडारा का भी आयोजन किया गया। पांच दिवसीय महोत्सव के दौरान अनेक प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया। जिसमें मुख्य आकर्षण देहरादून से आयी वुमनिया बैण्ड के द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम था। आयोजक अमर नाथ शुक्ला, प्रसून शुक्ला ने बताया कि आज शाम को भंडारा का आयोजन किया गया। सिविल लाइन कब्बा खेड़ा में स्थापित गणेश प्रतिमा का भी आज विसर्जन किया गया। गुलाल अबीर के बीच विसर्जन यात्रा का शुभारम्भ किया गया। जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ गंगा बैराज पहुंचा। जहां गणपति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिने के धीरेन्द्र सिंह, पुरूषोतम शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरूष भक्त मौजूद थे।
विश्वकर्मा मंदिर में हुआ विधि विधान से हुआ पूजन

17 सितम्बर के दिन मनाया जाने वाला विश्वकर्मा भगवान की पूजा भी कलकारखानों में श्रद्वा विश्वास के साथ मनाया गया। पूरन नगर स्थित ट्राली कारखाना में विधि विधान से कलश स्थापना कर पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर हवन भी किया गया। जिसमें काफी संख्या में भक्तगण ने आहुति दी। विश्वकमा भगवान के मंदिर में भी पूजा अर्चना करने के लिये बड़ी संख्या में भक्त उमडे। जहां प्रतिवर्ष की भांति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को साडियों का वितरण किया गया। जगह जगह भंडारा का भी आयोजन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो