scriptउन्नाव में शादी के 7 दिन नहीं बीते, ससुराल में विवाहिता की हत्या, निकल रहा था खून | Murder of newly married woman by strangulation, husband in custody | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव में शादी के 7 दिन नहीं बीते, ससुराल में विवाहिता की हत्या, निकल रहा था खून

उन्नाव में नव विवाहिता की हाथों की मेहंदी नहीं छूटी थी। ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मायके पक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल न देने के कारण बेटी की हत्या की गई है। ‌

उन्नावMay 02, 2024 / 07:23 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नव विवाहिता की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजनों से बातचीत की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि शादी में मोटरसाइकिल ना देने के कारण उनकी बेटी की हत्या हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र के अखलाख नगर की है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

25 वर्षीय चांदनी की आज रविवार को अखलाख नगर थाना गंगा घाट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके नाक से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा। ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल ना देने के कारण उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

क्या कहती हैं क्षेत्राधिकारी?

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर गंगा घाट थाना पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह ने बताया कि मृतक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति पुलिस की हिरासत में है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Home / Unnao / उन्नाव में शादी के 7 दिन नहीं बीते, ससुराल में विवाहिता की हत्या, निकल रहा था खून

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो