scriptपिता वैक्सीन लगवा रहा है बेटा बता रहा भाजपा की वैक्सीन- उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा | Father vaccinated, son protesting - Deputy CM Dinesh Sharma | Patrika News
उन्नाव

पिता वैक्सीन लगवा रहा है बेटा बता रहा भाजपा की वैक्सीन- उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

– कोरोना काल में तीन मंत्री और सात विधायक की मृत्यु के बाद भी जनसेवा जारी, प्रदेश सरकार ने माफियाओं की 18 करोड़ की संपत्ति जब्त की, मंत्रिमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार

उन्नावSep 28, 2021 / 09:56 am

Narendra Awasthi

पिता वैक्सीन लगवा रहा है बेटा बता रहा है भाजपा की वैक्सीन - उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

पिता वैक्सीन लगवा रहा है बेटा बता रहा है भाजपा की वैक्सीन – उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क

उन्नाव. कोरोना काल में भाजपा के तीन मंत्री, सात विधायक की मृत्यु हो गई लेकिन पार्टी ने जन सेवा करना नहीं छोड़ा भाजपा ने हर जरूरी कदम उठाया उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बीते सोमवार को कानपुर जाते समय अपने स्वागत समारोह में उक्त विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने माफियाओं की 18 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। आज गुंडा बदमाश माफिया कह रहा है योगी बाबा हमें माफ कर दो।

यह भी पढ़ें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा हमने बिना किसी भेदभाव के किए विकास कार्य

कुछ राजनीतिक दल ट्विटर ट्विटर खेल रहे

दिनेश शर्मा ने कहा कि हम सबका साथ सबका विकास कर रहे हैं। आवास, शौचालय, सड़क, किसान सम्मान राशि, गरीबों को अनाज की व्यवस्था, गैस कनेक्शन का लाभ सभी को दिया जा रहा है। अखिलेश यादव द्वारा भाजपा की वैक्सीन बताए जाने पर उन्होंने कहा कि उनके पिता ने तो व्यक्ति लगवा ली है। परंतु कुछ लोग इसे भाजपा की वैक्सीन बताकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। कोरोना काल में पड़ोसियों की मदद न करने वाले राजनीतिक पार्टियों के नेता टि्वटर टि्वटर खेलते हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार पर उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। हमारे तीन मंत्री कोरोनावायरस काल के दौरान मृत्यु हो गई थी। प्रदेश की जनता का काम तेजी से आगे बढ़े इसके लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

Home / Unnao / पिता वैक्सीन लगवा रहा है बेटा बता रहा भाजपा की वैक्सीन- उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो