स्वच्छ भारत गांधी जी का सपना नगर पंचायत रसूलाबाद में स्वच्छ भारत अभियान की रैली निकाली गई। इस रैली मे हज़ारो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। नगर पंचायत चेयरमैन नईमुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई रैली में नगर के समस्त विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित थे। इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसरंचना को साफ -सुथरा करना है। यह अभियान महात्मा गाँधी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर 2014 को आरम्भ किया गया था। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान गांधी जी का सपना था। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छ्ता बनाये रखने संबंधी शिक्षा दे कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया और देश को स्वच्छ रखने की सीख दी। यह अभियान उनके स्वच्छ भारत के सपने साकार करने के लिये चलाया गया है।
पंचायत कर्मी व नागरिकों ने भी रैली में सहभागिता की स्वच्छता अभियान के अंतर्गत निकाली गई रैली ने पूरे नगर का भ्रमण किया। कई स्थानों पर लोगों को साफ सफाई के प्रति सचेत व नारों के साथ समस्त नगर वासियों को जागरुक किया गया। इस अवसर पर लिपिक उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर सिंह, सभासद शाहनूर खान, सभासद पति चाँदबाबू, सभासद मालती, सभासद जमील, रामकुमार शर्मा सहित तमाम कर्मचारी व नागरिक रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।