scriptरेलवे का बिजली का तार चोरी करने वाले गिरफ्तार | theft railway electric wire, police arrest | Patrika News

रेलवे का बिजली का तार चोरी करने वाले गिरफ्तार

locationउमरियाPublished: Feb 20, 2019 07:26:48 pm

Submitted by:

shivmangal singh

पुलिस ने बंधवाटोला से पकड़ा, तार भी किया बरामद

umaria

रेलवे का बिजली का तार चोरी करने वाले गिरफ्तार

उमरिया. नौरोजाबाद थानान्तर्गत अज्ञात चोरो द्वारा करीब 216 मीटर विद्युत् तांबा तार जो रेल गाड़ी के संचालन के लिये लगी थी उसे काट ले गए थे। जिसकी शिकायत के बाद नौरोज़ाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने चोरी के आरोपियों को उनके ग्रह ग्राम बंधवाटोला से पकड़ कर नौरोज़ाबाद थाना लाया गया। आरोपियों से पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियो ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया तथा चोरों ने डंडे के सहारे आरी ब्लेड से विद्युत तांबे की तार को काटना बताया। पुलिस ने चोरी गए तांबे की तार को आरोपियों की निशानदेही पर शिव कुमार अगरिया के घर के पीछे झलिया नाला से बरामद कर लिया। उल्लेखनीय है कि तार चोरी होने से रेलवे का काफी काम भी प्रभावित हुआ था। नोरोज़ाबाद पुलिस ने चोरी के आरोपी वैशाखू अगरिया पिता धर्मनिया अगरिया लल्लू उर्फ़ चैतू अगरिया पिता सुख दीन उम्र 32 वर्ष एवं विजय सिंह पिता करण सिंह उम्र 25 वर्ष को सार्वजानिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया है।
भरमार बंदूक से घायल करने वाले को सजा
उमरिया. 1 मई 2002 को 2 बजे ग्राम कल्दा बन्नौदा नदी के किनारे थाना चंदिया अंतर्गत आहत दीपक सिंह उक्त नदी मे नहाने गया था, वहीं पर आरोपी ओंमकार ङ्क्षसह द्वारा भरमार बंदूक उपेक्षापूर्वक प्रयोग से चल गई जिससे दीपक सिंह घायल हो गया। संपूर्ण विवेचना उपरांत पुलिस द्वारा अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिस पर न्याययिक मजिस्ट्रेक लोकेंद्र सिंह द्वारा विचारोपरांत आरोपी ओंमकार ङ्क्षसह को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 337 में 6 माह का कारावास 200 रू0 जुर्माने की सजा सुनाई गई। उक्त प्रकरण में राज्य की ओर से पैरवी जतिन तिवारी एवं नीरज पाण्डेय एपीओ द्वारा की गई।
मशीन चोरी
उमरिया. पाली थाना अंतर्गत ग्राम गजवाही अज्ञात चोरो द्वारा क्रांकीट गु्रव मषीन चुरा ली गई जिसकी शिकायत पीडित द्वारा थाने मे दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पीडित की षिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। घटना गत दिवस की है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो