scriptमंदिरो में हुई विशेष पूजा, गलियो में फूटी मटकी | Special worship done in temples, mutilated in the street | Patrika News

मंदिरो में हुई विशेष पूजा, गलियो में फूटी मटकी

locationउमरियाPublished: Aug 24, 2019 12:17:09 pm

Submitted by:

Ramashankar mishra

जिले भर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

मंदिरो में हुई विशेष पूजा, गलियो में फूटी मटकी

मंदिरो में हुई विशेष पूजा, गलियो में फूटी मटकी

उमरिया. नटखट , माखनचोर श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर स्थित कन्या स्कूल, मेन मार्केट, स्टेशन रोड, कृष्ण मंदिर, सहित अन्य जगहों पर श्री कृष्ण भगवान की झांकी सजाई गई एवं जन्मोत्सव मनाया गया। वहीं नगर स्थित श्री कृष्ण मंदिरों में देर रात्रि तक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की गई तथा प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओ ने व्रत रखकर श्री कृष्ण की अराधना की एवं रात्रि 12 बजे फलाहार कर व्रत तोड़ा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पहले बाजार में लोगों की चहल पहल देखी गई। लोगों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के लिए जमकर खरीददारी की गई। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों द्वारा घरों में भी श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
थाना में मना कृष्ण जन्मोत्सव
नगर के हृदय स्थल पर स्थिति यातायात थाना उमरिया की जेल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जेल में भगवान श्री कृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई जहां श्रद्धालुओ ने झांकी का अवलोकन करते हुए भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। इसके साथ ही जेल प्रांगण मे गीत संगीत का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया। थाने में कृष्ण जन्मोत्सव के बाद प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी तरह नगर के हृदय स्थल गांधी चौक स्थित कृष्ण मंदिर, गोपाल मंदिर तथा बहरा धाम स्थित कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। जिले के मानपुर, नौरोजाबाद, पाली , चंदिया सहित ग्रामीण अंचलों में भी भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो