scriptHavy Rain तीर्थ पुरोहितों ने किया क्षिप्रा का पंचामृत पूजन | Ujjain's Shipra River is in spate | Patrika News

Havy Rain तीर्थ पुरोहितों ने किया क्षिप्रा का पंचामृत पूजन

locationउज्जैनPublished: Sep 13, 2019 11:02:31 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

Ujjain News: लगातार बारिश Havy Rain से क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेजी से प्रवाहमान हो रही मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के इस स्वरूप को त्यागने और पुन: शांत होने की कामना के साथ तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को पंचामृत पूजन कर चुनरी औढ़ाई।

Ujjain's Shipra River is in spate

Ujjain News: लगातार बारिश से क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेजी से प्रवाहमान हो रही मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के इस स्वरूप को त्यागने और पुन: शांत होने की कामना के साथ तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को पंचामृत पूजन कर चुनरी औढ़ाई।

उज्जैन. लगातार बारिश से क्षिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। तेजी से प्रवाहमान हो रही मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के इस स्वरूप को त्यागने और पुन: शांत होने की कामना के साथ तीर्थ पुरोहितों ने शुक्रवार को पंचामृत पूजन कर चुनरी औढ़ाई। धर्माधिकारी पं. गौरव उपाध्याय ने बताया मां क्षिप्रा का पंचामृत, सुगंधित जल व अन्य द्रव्य पदार्थों से पूजन कर सोलह शृंगार सामग्री अर्पण की। महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया।

पं. उपाध्याय ने बताया कि जब मां क्षिप्रा अपने विहंगम स्वरूप में आती हैं, तब स्टेट के समय से शासन द्वारा उनका पूजन किया जाता था। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने क्षिप्रा का पूजन किया। इस अवसर पर मनीष डब्बावाला, डॉ. अवधेश भट्ट, देवकीनंदन द्विवेदी, परिवल शास्त्री, श्रीवर्धन शास्त्री, सोनू गुरु तलवारवाले, शिव भट्ट, अश्विन जोशी, नानू भाई तलवार वाले, वेदप्रकाश त्रिवेदी, यश जोशी, सोमेश गुरु, लाली गुरु, आशुतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया।


कलेक्टर ने मां शिप्रा को चुनरी चढ़ाई
क्षिप्रा के बढ़ते जलस्तर को लेकर कलेक्टर शशांक मिश्र शुक्रवार को बारिश में ही रामघाट के नजदीक पहुंचे। रौद्र रूप शांत करने के लिए कलेक्टर ने विधि-विधान से मां क्षिप्रा का पूजन-अर्चन किया और चुनरी ओढ़ाते हुए रौद्र रूप शांत करने का आह्वान किया। इसके अलावा कलेक्टर मिश्र, एसपी सचिन अतुलकर व निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने रामघाट के समीप बड़ा पुल, नृसिंह घाट व त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एडीएम डॉ आरपी तिवारी ने भी विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

सेल्फी न लेने की अपील, घाटों पर जाना प्रतिबंधित किया

नदी के उफान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सभी घाटों पर जाने पर रोक लगा दी है। डूब प्रभावित पुल-पुलियाओं पर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही बंद की है वहीं प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया है। शुक्रवार को पुराना बड़े पुल पर आवाजाही बंद रखकर आने-जाने के लिए नए पुल का ही उपयोग किया गया। यहां भी पुलिस जवान तैनात थे। इधर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बांध, तालाब, नदी आदि जलाशयों नजदीक खड़े होकर सेल्फी न लें, इससे दुर्घटना की आशंका रहती है।


संभाग में बारिश का अद्र्धशतक, हर जिले में औसत से ज्यादा बरसात
शहर व जिले के साथ ही बादलों ने संभाग को भी तरबतर किया है। २४ घंटे के दौरान (शुक्रवार सुबह तक) संभाग में औसत १.७१ इंच बारिश हुई। इस दौरान नीमच जिले में सर्वाधिक २.३६ इंच बारिश हुई। संभाग में इस सीजन में अब तक ५३.९२ इंच बारिश हो चुकी है।

संभाग के किस जिले में अब तक कितनी बारिश

उज्जैन ५०.३९ ३५.६७
देवास ४५.८३ ४२

शाजापुर ५३.५६ ३९
रतलाम ५२.२९ ३५.२७

मंदसौर ६३.१५ ३२.५३
नीमच ५३.५१ ३२.८३

आगर-मालवा ५८.७० ३५.३९

जिले पर नजर रखने विभागों के नोडल बनाए
बारिश को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है वहीं कलेक्टर मिश्र ने आपदा प्रबंधन के लिए संबंधित विभागों को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उक्त सभी नोडल अधिकारियों को पुलिस कंट्रोल रूम पर मौजूद रहकर अलर्ट रहने का कहा गया। यहां अधिकारियों ने जिलेभर पर नजर रखी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो