scriptvideo : आसमां पर लहराया तिरंगा, झांकियों ने दिया देशभक्ति का पैगाम | Tricolor wandered on the ocean, flanked by patches of patriotism | Patrika News

video : आसमां पर लहराया तिरंगा, झांकियों ने दिया देशभक्ति का पैगाम

locationउज्जैनPublished: Jan 26, 2019 01:51:40 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन दशहरा मैदान पर हुआ, जहां वर्षों बाद कलेक्टर द्वारा ध्वाजारोहण किया गया।

patrika

Patriotism,national anthem,tricolor,January 26,floats,

उज्जैन. राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी शनिवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन दशहरा मैदान पर हुआ, जहां वर्षों बाद कलेक्टर द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। सबसे पहले आसमां पर तिरंगा लहराया गया, इसके बाद परेड हुई तथा फिर झांकियों का कारवां चला, जिसमें देशभक्ति का पैगाम दिया गया। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट, सांस्कृति प्रस्तुति व शासकीय विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

 

patrika

बाजारों में छाए तिरंगे, टोपी, बिल्ले
बाजारों में भी तिरंगे, टोपी, बिल्ले आदि की दुकानें सजी। लोग देर रात तक बच्चों को गोद में लेकर बाजार में तिरंगे, टोपी और बिल्ले आदि दिलाते रहे। शनिवार को भी बाजार में झंडे और तिरंगों से बने अनेक आयटमों की दुकानें सजी रहीं।

 

patrika

कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
तय कार्यक्रम अनुसार शनिवार सुबह ९ बजे मुख्य अतिथि कलेक्टर शशांक मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड सलामी व बैंड द्वारा राष्ट्रीयधुन और मध्य प्रदेश गान सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री के सन्देश का वाचन किया गया। सुबह 9.30 बजे से जय के नारे, हर्षफायर व मार्चपास्ट हुआ। सुबह 9.40 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ हुए। सुबह 10.40 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा निर्मित की गई झांकियों का प्रदर्शन हुआ। 11.05 बजे से पारितोषिक वितरण किया गया।

कहीं मिठाई बांटी, तो कहीं भोज
गणतंत्र दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। मध्याह्न भोजन कार्यक्रम अन्तर्गत जिले की सभी शासकीय व शासन से अनुदान प्राप्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं व अनुदान प्राप्त मदरसों के विद्यार्थियों को विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है। विशेष भोज में सब्जी, पूड़ी, खीर या सब्जी, पूड़ी, हलवा अनिवार्य रूप से विद्यार्थियों को दिया गया। इसके अलावा लड्डू का वितरण भी हुआ।

शाम को सजेगी निमाड़ी लोकगीतों की महफिल
गणतंत्र दिवस पर शनिवार शाम ६ बजे कालिदास अकादमी परिसर में भारत पर्व मनाया जाएगा। इसमें जिले के लिए खरगोन जिले के महेश्वर निवासी प्रवीण चौबे व साथी कलाकारों के साथ निमाड़ी लोकगायन और खरगोन के संजय महाजन व टीम द्वारा लोकनृत्य गणगौर का आयोजन किया जाएगा।

यहां भी हुए आयोजन
आनंद भवन, वेदनगर पर सुबह 10 बजे ध्वजारोहण किया गया। प्रबुद्ध परिषद, ऋचा विचार मंच, वरिष्ठ नागरिक संगठन, प्रबुद्ध मित्र मंडल, उज्जैन जिला पेंशनर्स संगठन के सदस्यों के साथ विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानंदा नगर नागरिक समिति की ओर से सुबह १० बजे महानंदा नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर। माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस की ओर से सुबह १० बजे शहीद पार्क पर। जाटा भांबी समाज की ओर से सुबह १०.३० बजे बाबा रामदेव मंदिर भैरवनाला पर। स्वतंत्रता, गणतंत्र दिवस समारोह समिति की ओर से सुबह ९.१५ बजे गणेश टेकरी नगरकोट प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो