संभाग स्तरीय प्रतियोगिता
सीएम कप के चयन के लिए खेल विभाग द्वारा संभाग स्तरीय महिला चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, आगर, शाजापुर और रतलाम के खिलाडि़यों ने भाग लिया। 400 से अधिक महिला खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता में शामिल हुई।
एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता आयोजित
कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराते, कुश्ती, एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कराते, कुश्ती और एथलेटिक्स में 21 खिलाडि़यों का चयन किया गया। कुश्ती के विभिन्न भार वर्ग में से अधिकांश में उज्जैन की महिला पहलवानों ने जीत हासिल की। इसके अलावा एथलेटिक्स के सभी विधाओं में से अधिकांश में जिले की खिलाड़ी विजयी रही। कराते में भी शहर की खिलाड़ी पहले पायदान पर रही।
कबड्डी में शहर की टीम जीती
कबड्डी में शहर की टीम को विजयी मिली, जबकि फुटबॉल में शाजापुर और वॉलीबॉल मंे देवास की टीम ने जीत हासिल की। ये टीम और खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय सीएम कप में हिस्सा लेंगे।
इन खिलाडि़यों ने दिखाया दम
एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ में उज्जैन की आदी उपाध्याय, 200 मीटर दौड़ में रतलाम की प्रतिभा शर्मा, 400 मीटर दौड़ में उज्जैन की सौम्या लल्ली, 1000 मीटर में रतलाम की तेजस्वी प्रजापति, लांगजंप में उज्जैन की योगिता आंजना, हाइजंप में दीपिका गुर्जर, ५ किलोग्राम शॉटपुट में उज्जैन की शीतल जायसवाल और 700 ग्राम जेकलीन थ्रो शाजापुर की रवीना शर्मा विजयी रही। इसी प्रकार कराते 35 से 40 किलो वजन वर्ग में उज्जैन की विशाखा नवरंग, 54 किलोग्राम से अधिक वजन मेंं उज्जैन की ही खुशी राठौड़ और व्यक्तिगत काता में उज्जैन की झलक तिवारी पहले पायदान पर रहीं।
कुश्ती में शहर की पहलवान छाईं
कुश्ती में ही शहर की महिला पहलवानों का दबदबा रहा। 38 किलोग्राम वर्ग में उज्जैन की लक्ष्मी, 40 किलोग्राम में पूजा राणा, 43 किलोग्राम में टियारा राणा, 46 किलोग्राम में संजना सोमनाथ, 49 किलोग्राम में देवास सोनम कंगावी, 52 किलोग्राम में उज्जैन की नंदिनी तिवारी, 56 किग्रा में देवास की निशा साहू, 60 किग्रा में देवास की ही अर्चना, 65 किग्रा में उज्जैन की धर्मिष्ठा जाटव और 65 किलोग्राम से अधिक वजन वर्ग में रतलाम की भूमिका कल्याणे विजयी रहीं।