script

video : ब्राह्मण समाज का महाकुंभ : गरजा ब्रह्मनाद, गूंजा परशुराम का जयकारा…

locationउज्जैनPublished: Sep 21, 2018 09:07:08 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

एट्रोसिटी एक्ट काला कानून खत्म नहीं होने तक जारी रहेगा विरोध, ब्राह्मण महाकुंभ में हजारों समाजजन की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित

patrika

Supreme Court,social,atrocity act,spiritual,religious,Brahmin samaj,

उज्जैन. एट्रोसिटी एक्ट काला कानून है और इसके खत्म नहीं होने ते विरोध जारी रहेगा। एट्रोसिटी एक्ट के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर घोषणा की गई कि इस काले कानून का विरोध करने वाले हर समाज के साथ ब्राह्मण समाज है। देश में जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए। वक्ताओं ने सरकार के अध्यादेश का विरोध कर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश का पालन करने की मांग की। सम्मेलन में करीब 20,000 से अधिक ब्राह्मण समाजजन मौजूद थे।

दशहरा मैदान पर भरी हुंकार
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद द्वारा शुक्रवार आयोजित दशहरा मैदान पर आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ में हजारों समाजजन की मौजूदगी में एट्रोसिटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का समर्थन कर कोर्ट के इसका पालन करने के प्रस्ताव के साथ सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए गए। महाकुंभ में अभा ब्राह्मण समाज के महामंत्री और महाकुंभ के संयोजक रामेश्वर दुबे, अभा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी और मार्गदर्शक रमेचंद्र पंड्या ने जातिगत आरक्षण के स्थान पर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए, पदोन्नति में आरक्षण खत्म हो, एट्रोसिटी एक्ट में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन किया जाए, व्यावसायिक परीक्षाओं में अन्य प्रतिभागियों और ब्राह्मण प्रतिभागियों का शुल्क, यात्रा सुविधा समान हो, मप्र में अन्य राज्यों की तरह ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए, मंदिरों का सरकारीकरण समाप्त किया जाए, ब्राह्मण, पुजारी, तीर्थ पुरोहितों के परपंरागत कार्य, पूजन-पाठ में सरकारी हस्तक्षेप बंद किया जाए आदि प्रस्ताव रखे। प्रस्तावों को महाकुंभ में ध्वनि मत से पारित किया गया।

पहली बार समाज का वैदिक बैंड
ब्राह्मण महाकुंभ में पहली बार आरएसएस के घोष और बोहरा, जैन समाज के बैंड की तरह वैदिक बैंड की प्रस्तुति हुई। स्थानीय प्रतिभाओं की ओर से धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कुंभ में राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर पर समाज का नेतृत्व करने वाले पदाधिकारी भी शामिल हुए। महिलाओं और युवाओं की खासी भागीदारी भी रही। ब्राह्मण महाकुंभ में सभी लोग सपरिवार शामिल हुए।

द्वारका वाले से नहीं मांगा, तो दिल्ली वालों से क्यों मांगें
महाकुंभ में ब्राह्मणजनों को संबोधित करते हुए पंडित कमल किशोर नागर ने कहा कि सब की अपेक्षाएं अपनी जगह ठीक हैं, लेकिन राष्ट्र सर्वोपरि होना चाहिए। किसी बात का विरोध उचित नहीं है। विरोध के स्थान पर विचार होना चाहिए। सत्य पहले है, सत्ता बाद में। परमात्मा पहले है, पार्टी बाद में। राष्ट्र पहले है राजनीति बाद में, लेकिन सब कुछ इसके विपरीत हो रहा है। ब्राह्मण कभी मांगने वाला नहीं हमेशा देने वाला रहा है। ब्राह्मण सुदामा ने जब द्वारका वाले से नहीं मंागा तो, दिल्ली वाले से क्या मांगना? ब्राह्मण तो हमेशा देने वाला रहा है, हमने अपना ब्रह्म तेज बढ़ा लिया तो सब कुछ पा लिया जाएगा। इसके लिए गायत्री का जाप, शिखा और जनैऊ धारण करने के साथ संध्या करें। वर्तमान ब्राह्मण पीढ़ी ने जनैऊ के स्थान पर दो-दो, तीन-तीन मोबाइल धारण कर रखे हैं। शिखा की जगह दाढ़ी ने ले रखी है। इससे ब्रह्म तेज में कमी आ गई है। देश का सिख प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति पद पर आने के बाद कृपाण रखना नहीं छोड़ता और हम छोटा सा पद-कद मिलने पर तिलक लगाना छोड़ देते हैं। जनैऊ धारण नहीं करते हैं। ब्राह्मण दाढ़ी, लाड़ी, गाड़ी और लुगाड़ी में उलझ गया है। इससे बाहर आकर हमें ब्रह्म तेज को बढ़ाना होगा, फिर देखें हमें कुछ मांगने की आवश्यकता ही नहीं होगी। संत नागर ने नेता और व्यवस्थाओं पर कटाक्ष भी किए। संत नागर ने अप्रत्यक्ष रूप से बताया कि उन्हें कार्यक्रम में आने से रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि मुझे कहा गया कि आप जहां है, वहीं रहें। यह तो एक समाज के लिए नहीं बल्कि राज्य-राष्ट्र के लिए आयोजन था, इसलिए इसमें आना ही था। संत नागर ने बातों-बातों में कहा कि वे कभी किसी भी चुनाव में किसी की ओर से खड़े नहीं होंगे।

16 को माई के लाल थे, 21 को माई के बाप आए हैं
संत अतुलेशानंद सरस्वती (आचार्य शेखर) कहा कि ब्राह्मण शास्त्र और शस्त्र दोनों रखता है। शास्त्र से काम नहीं चलता है, तो शस्त्र उठाने में देर भी नहीं करता है। शास्त्र से ज्ञान देता है, लेकिन अत्याचार बढ़ता है, तो फरसा उठाकर परशुराम बन जाता है। एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में 16 सितंबर को माई के लाल आए थे और अब 21 सितंबर को माई के बाप आए हैं, ब्राह्मण प्रारंभ से देता आया है। हम पर एट्रोसिटी एक्ट थोप दिया गया है। देश में ब्राह्मणों के योगदान को भुलाया जा रहा है। हमें बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा कोई नहीं चाहिए। हम तो एक समृद्ध भारत चाहते हैं। सरकार को अध्यादेश ही लाना था, तो राम मंदिर निर्माण, गो हत्या रोकने और गरीबों के उद्धार के लिए लाना था। अध्यादेश प्रतिभाओं के विदेश पलायन को रोकने का लाना था। संत अतुलेशानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा दलितों को बरगलाया जा रहा है। महामण्डलेश्वर शैलेषानंद गिरि ने कहा कि ब्राह्मण धर्म, संस्कृति के संवाहक हैं। राष्ट्र, समाज निर्माण में ब्रह्म की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड
ब्राह्मण महाकुंभ को लंदन की वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड प्रदान किया गया। किसी भी समाज द्वारा किसी एक विषय को लेकर किसी एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में एकत्र होने पर यह अवार्ड दिवाकर शुक्ला मुम्बई और ओम मिश्रा दिल्ली ने प्रदान किया। महाकुंभ का संचालन शैलेंद्र व्यास स्वामी मुस्कुराके ने किया। आभार निशा त्रिपाठी ने माना।

ट्रेंडिंग वीडियो