scriptएक लाख मछलियां खत्म कर देगी मच्छरों का लार्वा | Larva of mosquitoes will kill one lakh fish | Patrika News

एक लाख मछलियां खत्म कर देगी मच्छरों का लार्वा

locationउज्जैनPublished: Oct 18, 2019 12:42:16 am

Submitted by:

rajesh jarwal

पहले चरण के तहत १ लाख मछलियां जिले के 17 जलाशयों में गंबूसिया मछली डाली गई है

 Larva of mosquitoes will kill one lakh fish

पहले चरण के तहत १ लाख मछलियां जिले के 17 जलाशयों में गंबूसिया मछली डाली गई है

शाजापुर. शहर में हुई लगातार बारिश के बाद स्थाई अस्थाई जलस्रोतों में पानी जमा हो गया। इन जगहों पर डेंगू, मलेरिया जैसे मच्छरों के पनपने की संभावना है। जिसके चलते गत दिनों मलेरिया विभाग ने जिले के १७ स्थाई, अस्थाई जलस्रोतों में १ लाख गंबूसिया मछली डाली है। ये छोटे आकार की मछलियां पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को खा जाती है। जिससे मच्छरों की संख्या नहीं बढ़ती।
जिला मलेरिया अधिकारी आरएस जाटवा ने बताया कि इस बार पर्याप्त वर्षा हुई, सभी जलाशयों में पानी है। इस वर्ष दो लाख गम्बूसिया मछली जिले के जलाशयों में डालने का लक्ष्य भोपाल से मिला है। जिसे दो चरणों में जाना थाना। पहले चरण के तहत १ लाख मछलियां जिले के १७ जलाशयों में गंबूसिया मछली डाली गई है। ये मछलियां मच्छरों के लार्वा को खा जाती है। साथ ही 16 से 18 दिनों में ये मछलियां बच्चे भी दे देती है। जिससे इनकी संख्या बढ़ती है और पानी में मच्छरों को पनपने नहीं देती। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में १ लाख गंबूसिया मछली शेष जलाशयों में डाली जाएंगी। इधर सीएमएचओ डॉ. प्रकार फूलंबीकर ने बताया कि वर्षा ऋतु के बाद बीमारियों के बढऩे की संभावना बढ़ जाती है। इसके चलते उल्टी, दस्त, पेचिश, हैजा, पीलिया एवं टाइफाइड आदि बीमारियों के होने की संभावना रहती है। वर्षाकाल को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी गांव या क्षेत्र में कोई भी बीमारी फैलने, बड़ी संख्या में मरीज सामने आने पर तत्काल टीम मौके पर भेजने की व्यवस्था की गई है।
बीएमओ ने निरीक्षण कर ली जानकारी-मक्सी में बुधवार को सिमरन पिता सादिक खान मलोटी की मौत बीमारी की चलते हो गई थी। परिजन सिमरन की मौत का कारण डेंगू बुखार बता रहे थे। जिसके चलते गुरुवार को बीएमओ डॉ. आनंद नायक ने मौके का निरीक्षण किया और युवती के घर पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई। मलेरिया अधिकारी जाटवा ने बताया कि बीएमओ की जांच में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया।
नपा ने चलाई मशीन
शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए नगर पालिका द्वारा शहर में फागिंग मशीन भी चलाई जा रही है। विगत एक सप्ताह से नगर पालिका द्वारा शहर में शाम को मशीन के माध्यम से धुआं किया जा रहा है ताकि लोगों को मच्छरों की समस्या से निजात मिल सके। शहर में गुरुवार शाम को भी नई सड़क, चौक बाजार, सोमवारिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में मशीन से धुुंआ किया गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो