scriptउज्जैन में धांय-धांय…. रंजिश में यहां चली गोली | Firing in Ujjain in property dispute ... | Patrika News

उज्जैन में धांय-धांय…. रंजिश में यहां चली गोली

locationउज्जैनPublished: Jul 16, 2019 01:38:20 am

Submitted by:

rajesh jarwal

युवक पर फायरिंग, कंधे में लगी गोली, प्रॉपर्टी विवाद, कब्जे को लेकर है रंजिश, दो युवक घायल

patrika

युवक पर फायरिंग, कंधे में लगी गोली, प्रॉपर्टी विवाद, कब्जे को लेकर है रंजिश, दो युवक घायल

उज्जैन. बापू नगर में सोमवार शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। तीन बदमाशों ने पहले तीन युवकों के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद एक युवक पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में जा लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से एक युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया।
चिमनगंज मंडी पुलिस के अनुसार शाहरूख उर्फ अंडा दिनेश की रितेश लोडिंग से प्रॉपर्टी पर कब्जे को लेकर रंजिश है। बापू नगर में सोमवार शाम शाहरूख, मोहन नगर निवासी दिव्यांश पिता अमर सिंह और महेंद्र का विवाद रितेश लोडिंग, सोनू और संजू के साथ हो गया। रितेश के पक्ष के लोगों ने तीनों को जमकर पीटा। इन्हीं में से एक ने कट्टे से फायर कर दिया। इसमें दिव्यांश के कंधे में गोली लग गई। इसके बाद लोग घायल दिव्यांश को अस्पताल लेकर पहुंचे। दिव्यांश को हालत को देखकर उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। शाहरुख और महेंद्र को भी चोट आई है। पुलिस ने देर रात एक बदमाश को हिरासत में लिया है।
आदतन बदमाश है
पुलिस कब्जे और बदमाशों के खिलाफ मुहिम चला रही है। उक्त घटना से जुड़े आरोपी भी आदतन बदमाश बताए जा रहे हैं। पुलिस इन लोगों के खिलाफ पूर्व में भी अन्य प्रकरण में कार्रवाई कर चुकी है। यह दोनों पक्ष भी पहले भिड़ चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो