scriptvideo : उज्जैन में दो पक्षों में विवाद, भारी बल तैनात… | Controversy during Ganesh Pandal Bhumi Pujan | Patrika News

video : उज्जैन में दो पक्षों में विवाद, भारी बल तैनात…

locationउज्जैनPublished: Sep 07, 2018 10:06:15 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

गणेश पंडाल के भूमिपूजन के दौरान हुआ विवाद, आयोजन समिति सदस्य के घर पर किया पथराव

patrika

mosque,controversy,police,cctv footage,ganesh idol,Bhumi Pujan,Ganeshotsav,Ganesh pandal,

उज्जैन। खजूरवाली मस्जिद क्षेत्र में शुक्रवार शाम गणेश पंडाल के भूमिपूजन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने आयोजन समिति सदस्य के घर पर पथराव कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पत्थरबाजों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

16 फीट की गणेश प्रतिमा विराजित की जाना है
खजूरवाली मस्जिद के सामने जयश्री नगर गणेश सत्यम युवा मंडल की ओर से गणेशोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यहां 16 फीट की प्रतिमा विराजित की जा रही है। प्रतिमा बुरहानपुर से लाई जाएगी, जिसके चलते शुक्रवार अपराह्न 4 बजे गणेश पंडाल का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान आयोजन समिति के नंदलाल यादव, पूर्व विधायक प्रीति भार्गव, राखी श्रीवास्तव, अनिल धर्में सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। तभी अचानक क्षेत्र में दूसरे पक्ष के लोग जमा हो गए। तनाव की आशंका में स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्यों की आपत्ति के बाद दूसरे पक्ष के लोगों को वहां से जाने के लिए कहा गया। समिति सदस्य अनिल धर्में ने बताया कि मौके पर तनाव फैलाने के लिए आए लोगों ने लौटते वक्त घर पर पथराव किया। ईंट और पत्थर घर पर फेंके गए। घर पर पत्नी और बेटे ने फोन करके सूचना दी। सूचना पर घर जब पहुंचे, तब तक पत्थरबाज निकल चुके थे।

2010 से जता रहे आपत्ति
अनिल ने बताया कि वर्ष 2010 से दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई थी। वे बड़ी गणेश प्रतिमा बैठाने के विरोध में हैं। उस समय सीएसपी दुबे ने उनके विरोध को दरकिनार कर दिया था। बीते वर्ष भी आरती को लेकर विरोध किया गया था। इस वर्ष भी गणेशोत्सव के विरोध में ज्ञापन दिया गया, जिसके चलते प्रशासन ने दोनों पक्षों में सामंजस्य बैठाने के लिए तीन बार बैठक भी बुलाई, लेकिन एक बार भी दूसरे पक्ष का कोई भी सदस्य नहीं आया। जिसके चलते प्रशासन ने उन्हें गणेशोत्सव की अनुमति दे दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो