scriptपुलिस जुलूस में व्यस्त, चोरों ने घरों को बनाया निशाना | Busy in police procession, thieves target houses | Patrika News

पुलिस जुलूस में व्यस्त, चोरों ने घरों को बनाया निशाना

locationउज्जैनPublished: Sep 21, 2018 09:23:55 pm

Submitted by:

Lalit Saxena

चड्डी-बनियान पहनकर आए चोर खिड़की से घर में घुसे, दो मकानों में लाखों की चोरी

patrika

crime,police,Muharram procession,theft,Dol Gyaras,

उज्जैन। चड्डी-बनियान पहनकर आए चोरों ने गुरुवार-शुक्रवार रात को मक्सी रोड स्थित गांव भैंसोदा में दो घरों में लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घर में अलमारी तोडऩे की आवाज सुनकर जागे मकान मालिक ने शोर मचाया तो दोनों चोर भाग खड़े हुए। उनका पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

चोर खिड़की से कूदकर भाग निकले

मक्सीरोड स्थित ग्राम भैंसोदा निवासी लक्ष्मण पाटीदार के मकान से चोर पीछे के कमरे में रखी अलमारी तोड़कर 1.15 लाख रुपए नकद और 12 तोला सोना सहित लाखों का सामान ले उड़े। लक्ष्मण ने बताया कि अलमारी तोडऩे की आवाज से सुबह 4 बजे उनकी नींद खुली और पीछे के कमरे में जाकर देखा तो दोनों चोर खिड़की से कूदकर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और पीछा किया, लेकिन वे भाग चुके थे। दोनों चोर खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसे थे। उन्होंने केवल चड्डी-बनियान ही पहनी हुई थी।

घटना के बाद आसपास के सभी ग्रामवासी जमा हो गए

घटना के बाद आसपास के सभी ग्रामवासी जमा हो गए। इसके थोड़ी देर बाद पड़ोसी अर्जुन पाटीदार ने आकर बताया कि चोरों ने उनके घर में चोरी की है। पीछे कमरे में अलमारी में रखे २५ हजार नकद सहित अन्य सामान चोरी हो गया। घटना के बाद लक्ष्मण ने चिमनगंज थाने में सूचना की। सूचना पर थाने की एफआरवी मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि लक्ष्मण की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है, जबकि अर्जुन के घर चोरी मामले में जांच की जा रही है।

डोल-ग्यारस और मोहर्रम में व्यस्त पुलिस

चोरों ने पुलिस के डोल-ग्यारस और मोहरम के जुलूस में व्यस्त होने का फायदा उठाया। एक साथ दो बड़े जुलूस में विवाद की आशंका के चलते जिलेभर की पुलिस इसमें लगी हुई है। इसी का फायदा उठाते हुए चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो