scriptशहर की अंतिम सीमा पर बसा ग्राम पुवाडिलया निर्माण की बाट जो रहा | Built on the last boundary of the city, the village Pavadila was built | Patrika News

शहर की अंतिम सीमा पर बसा ग्राम पुवाडिलया निर्माण की बाट जो रहा

locationउज्जैनPublished: Sep 28, 2018 08:38:49 pm

Submitted by:

Gopal Bajpai

जनप्रतिनिधियों के दबाव के चलते रूका कार्य

patrika

शहर की अंतिम सीमा पर बसा ग्राम पुवाडिलया निर्माण की बाट जो रहा



नागदा। विकास कार्यों की वाहवाही लूटने वाली नगर पालिका से शहर के अंतिम छोर पर बस ग्राम पुवाडलिया सड़क निर्माण की गुहार लगा रहा है। बायपास से ग्राम पहुंच मार्ग तक करीब एक किमी सड़क निर्माण होने में करीब तीन साल का समय बीत गया। लेकिन निर्माण शुरू नहीं हो सका, वार्ड पार्षद योगेश मीणा का तर्क है, कि निर्माण के लिए वर्ष २०१६ में प्रस्ताव पारित हो चुका है। साथ ही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू भी किया जाना था। लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा संबंधित स्थान से रॉ मटेरियल खरीदे जाने के विवाद के चलते निर्माण शुरू नहीं हो सका। दरअसल नगर पालिका की सीमा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक १५ में आंतरिक विकास कार्य तो हुए, लेकिन ग्राम पहुंच मुख्य मार्ग का कार्य ही नहीं हो सका। कांग्रेस पार्षद द्वारा निर्माण प्रक्रिया में पक्षपात किए जाने का तर्क दिया जा रहा है।
२०१६ में स्वीकृत सड़क नहीं हुई पूरी
ग्राम पुवाडलिया पहुंच मार्ग सड़क वर्ष २०१६ में स्वीकृत हो चुकी है। लेकिन ठेकेदार व वर्तमान जनप्रतिनिधियों के मतभेद के चलते निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका। विड़बना यह है, कि बारिश के दिनों में सड़क नदी का रुप ले लेती है। स्कूली बच्चे व ग्रामीण नागदा शहर पहुंचने के लिए रेल पटरियों व नदी नुमा सड़क से होकर गुजरते है। निर्माण कार्यों का परियाय बन चुकी नगर पालिका नागदा अध्यक्ष अशोक मालवीय द्वारा नगर उदय अभियान के दौरान ग्राम में कई बार दौरे किए गए। अभियान के समाप्त होते ही ग्राम स्वच्छता का इंतजार कर रहा है।
घटिया निर्माण सामग्री की हकीकत आई सामने
ग्राम को खुले से शौचमुक्त करने के उद्देश्य से ग्राम में सावर्जनिक शौचालय का निर्माण किया गया। लेकिन निर्माण के दौरान गुणवत्ता विहिन सामग्री का उपयोग की गई समाग्री की वास्तविका अब सामने आने लगी है। सावर्जनिक शौचालय का सेफ्टी टैंक फूट चुका है। टैंक के चेंबर से निकलने वाली गंदगी ग्राम में बदबू और बीमारियों को न्यौता दे रही है।
इनका कहना-
मार्ग निर्माण की स्वीकृति वर्ष २०१६ में हो चुकी है। निर्माण कार्य के लिए एक ठेकेदार द्वारा टेंडर भरा गया था। निर्माण शुरू होने ही वाला था, कि ठेकेदार पर जनप्रतिनिधियों द्वारा एक विशेष स्थान से निर्माण की रॉ मटेरियल सामग्री खरीदे जाने का दबाव बनाया गया। ठेकेदार द्वारा कार्य छोड़ दिया गया। फिलहाल कब तक निर्माण शुरू होगा इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। नगर उदय अभियान के दौरान ग्राम में सफाई व्यवस्था सुचारू की गई थी। सावर्जनिक शौचालय निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। जिससे सेफ्टी टैंक लीक हो रहा है।
योगेश मीणा
पार्षद, पुवाडलिया ग्राम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो